गणेश जी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, टेकड़ी मंदिर से निकली शोभायात्रा

Crowd gathered for the darshan of Ganesh ji, procession left from Tekdi temple
गणेश जी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, टेकड़ी मंदिर से निकली शोभायात्रा
नागपुर गणेश जी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, टेकड़ी मंदिर से निकली शोभायात्रा

डिजिटल डेस्क, नागपुर. गणेश जयंती पर श्री गणेश मंदिर टेकड़ी, सीताबर्डी सहित विभिन्न मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शाम को गणेश मंदिर टेकड़ी से शोभायात्रा निकाली गई। मार्ग में जगह-जगह गणेश की मूर्ति की पूजा-आरती की गई।  शोभायात्रा श्री गणेश मंदिर टेकड़ी से निकलकर मानस चौक, अंसारी रोड, राजस्थानी महिला मंडल, मंुडा देवल, पटवर्धन हाईस्कूल रोड, लोहापुल होते हुए वापस मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में गणेशजी का रथ, अथर्वशीर्ष भक्त मंडल, बैंड, कलशधारी कन्याएं थीं। सफलतार्थ संस्था के अध्यक्ष विकास लिमये, उपाध्यक्ष माधव कोहले, सचिव श्रीराम कुलकर्णी, सहसचिव अरुण व्यास, कोषाध्यक्ष दिलीप शहाकार, विश्वस्त अरुण कुलकर्णी, शांतिकुमार शर्मा, एल. एम. ढोबले, के.सी. गांधी, संजय जोगलेकर, हरि भालेराव ने प्रयास किया। गणेश जयंती निमित्त 29 जनवरी को दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक महाप्रसाद का आयोजन किया गया है।

लड्डू का वितरण 

गणेश जयंती के उपलक्ष्य में गणेश टेकड़ी में श्री अष्टाविनायक मित्र मंडल की ओर से 1100 किलो के लड्डू का वितरण किया गया।

श्री का अभिषेक और आरती : साई वसणशाह चौक, जरीपटका स्थित श्री चिंताहरण गणेश मंदिर में श्री गणेश जयंती मनाई गई। संयोजक मनोहर चावला के अनुसार मंदिर में सुबह श्री का अभिषेक कर आरती की गई। रात में आरती के बाद बरकत के सिक्के व मनोकामना फल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। 

Created On :   27 Jan 2023 10:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story