डकैत नवल के साथी ने युवक को गोली मारी, फसल की गहाई करने से किया था मना

Dakat Navals companion shot the young man, forbidden to harvest the crop
डकैत नवल के साथी ने युवक को गोली मारी, फसल की गहाई करने से किया था मना
डकैत नवल के साथी ने युवक को गोली मारी, फसल की गहाई करने से किया था मना

डिजिटल डेस्क सतना। जेल में बंद डकैत नवल धोबी के पुराने साथी ने लालापुर गांव में युवक को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, जिसकी खबर लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीडि़त को अस्पताल भेजते हुए हमलावर की तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी के मुताबिक लालापुर निवासी संतराम चौधरी पुत्र रतिराम 40 वर्ष शुक्रवार शाम करीब 7 बजे देवी मंदिर की पुताई करने के बाद घर के पास हैन्डपम्प पर हाथ-मुंह धो रहा था, तभी उसी गांव का रहने वाला शिब्बूलाल त्रिपाठी पुत्र राजा अपने दोस्त के साथ बाइक पर उसके घर पहुंच गया जहां मां और पत्नी बिसनिया मिल गई। दोनों से पूछतांछ के बाद बाइक सवार हैंडपम्प के पास पहुंचे और संतराम से फसल की गहाई करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। जिससे नाराज होकर दोस्त  के उकसावे पर सिब्बू ने 315 बोर के कट्टे से फायर झोंक दिया जिससे निकली गोली संतराम के पेट में बाएं तरफ लगते हुए बाहर निकल गई। गोली लगते ही हमलावर भाग निकले जबकि पत्नी और मां ने युवक के भाई संतोष व चुन्नीलाल के साथ मिलकर ऑटो में लादकर उसे जानकीकुंड अस्पताल पहुंचाया जहां से पुलिस की सुरक्षा के बीच घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एएसआई आरडी बंसल और 2 आरक्षक उसके साथ ही यहां तक आए।
ये है विवाद की जड़
वर्ष 2016 में नवल धोबी के साथ शिब्बू त्रिपाठी ने गड़रिया समाज के एक व्यक्ति का अपहरण किया था। उक्त वारदात में नामजद होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जहां से तीन माह पूर्व जमानत पर बाहर आकर काम करने लगा था। इस दौरान पिता के शराब पीने की लत से परेशान हो गया, तब किसी ने बताया कि गांव का ही संतराम उसके पिता के साथ आए दिन शराबखोरी करता है। यह बात सुनकर शिब्बू ने फोन पर संतराम को पिता से दूर रहने की धमकी दी थी। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार शाम को आरोपी ने जान लेने के इरादे से युवक को गोली मार दी। गोलीकांड की सबसे बड़ी वजह यह है।

 

Created On :   17 March 2018 1:45 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story