सफेद इल्ली लगने से कपास की फसल हो रही बर्बाद

Damage to cotton crops due to white worm in field
सफेद इल्ली लगने से कपास की फसल हो रही बर्बाद
सफेद इल्ली लगने से कपास की फसल हो रही बर्बाद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में इस साल देरी से बुआई की गई कपास की फसलों पर सफेद इल्ली (गुलाबी बोंडअली) का प्रभाव देखा जा रहा है। कीड़ा लगने से कपास की फसलों को क्षति पहुंची है। प्रदेश सरकार के कृषि विभाग की तरफ से दिसंबर महीने में 1523 गांवों में फसलों पर कीड़ व रोग लगने के संबंध में सर्वेक्षण किया गया। इसमें से लगभग 194 गांवों की फसलों पर सफेद इल्ली का प्रभाव नजर आया। फसलों पर कीड़ा लगने से एक बार फिर से किसानों का आर्थिक नुकसान होना तय है।

कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के कृषि आयुक्तालय की ओर से पिछले सप्ताह में की गई उपाय योजना के कारण 77 गांवों में सफेद इल्ली के प्रभाव को रोकने में कामयाबी मिली है। कपास की फसलों पर कीड़ा नियंत्रण के लिए कृषि विश्वविद्यालयों की तरफ से 334 सलाह दी गई है। राज्य भर में फसलों पर लगने वाले कीड़े के प्रबंधन के लिए 12 लाख 82 हजार किसानों को मोबाइल पर एसएमएस भेजे गए हैं। 

Created On :   30 Dec 2018 1:50 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story