तालाब में नहाने गए 2 बालकों की डूबने से मौत-8 घंटे बाद आधी रात को पानी से बाहर निकले शव

Dead bodies of two boys drowned in the pond - 8 hours later dead bodies
 तालाब में नहाने गए 2 बालकों की डूबने से मौत-8 घंटे बाद आधी रात को पानी से बाहर निकले शव
 तालाब में नहाने गए 2 बालकों की डूबने से मौत-8 घंटे बाद आधी रात को पानी से बाहर निकले शव

डिजिटल डेस्क सतना। सिंहपुर थाना अंतर्गत तालाब में नहाने गए 2 बालकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ग्रामीणों की मदद से दरमियानी रात तकरीबन ढाई बजे बालकों के शव तालाब से बाहर निकालने में कामयाब हुई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद बालकों के शव परिजन को सौंप दिए गए। मृतकों में अजय कुमार कुशवाहा पिता रामगोपाल कुशवाहा 11 एवं परम कुशवाहा पिता महेश कुशवाहा 10 वर्ष दोनों निवासी भयहाई के नाम शामिल हैं। 
ये है घटनाक्रम
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भयहाई निवासी रामगोपाल का बेटा अजय कुशवाहा 21 जुलाई को शाम तकरीबन 5 बजे अपने पड़ोसी परम कुशवाहा के साथ घर से निकला, गांव के बाहर जेसीबी मशीन से काम चल रहा था, लिहाजा दोनों लोग पहले जेसीबी के पास गए। वहां से लौटकर गांव के बाहर तालाब पहुंचे। तालाब की मेड़ में कपड़े रखकर दोनों लोग नहाने उतरे और गहरे पानी में डूब गए। 
2 घंटे बाद चला पता
दो घंटे बाद जब अजय और परम घर नहीं पहुंचे तब परिजन तलाश में जुट गए। जहां जेसीबी चल रही थी परिजन वहां पहुंचे तो लोगों ने बताया कि दोनों बालक यहां आए फिर चले गए थे। वहां से परिजन तालाब की मेड़ में पहुंचे जहां दोनों बालकों के पकड़े मिले। तालाब में डूबने की आशंका पर परिजन फौरन तालाब में उतरकर बालकों की तलाश में जुट गए। इस बीच सिंहपुर पुलिस को भी सूचना दी गई। रात 10 बजे पुलिस पहुंची। लगभग 8 घंटे तलाश के बाद रात ढाई बजे बालकों के शव तालाब से बरामद किए गए। 
 दुकान जाने का बहाना बताकर निकले घर से
मृत बालकों के परिजन ने पुलिस को बताया कि अजय और परम दुकान जाने की बात बताकर शाम 5 से 6 बजे के बीच घर से निकले थे। दोनों लोग पहले मशीन देखने गए। बालक रोजाना घर से बाहर जाते थे, एक-दो घंटे में लौट आते थे। थोड़़ी देर बात दोनों लौट आएंगे यह सोचकर परिजन ने एक-दो घंटे खोज-खबर नहीं की। 
 

Created On :   23 July 2020 10:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story