मामूली सी बात पर सफाई कर्मचारियों पर प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
मामूली सी बात पर सफाई कर्मचारियों पर प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। ग्वारीघाट में साफ-सफाई के दौरान गाड़ी हटाने की बात पर एक युवक ने विवाद शुरू कर दिया और देखते ही देखते सफाई कर्मियों पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। घायल सफाई कर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया। इस बीच अन्य सहकर्मी भी आ गये और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।

घायल होने के बाद भी दबोचा आरोपी को 

पुलिस ने बताया  रामपुर सेठी नगर निवासी अमित हजारिया नगर निगम में सफाई कर्मी है। वह पिछली रात ग्वारीघाट क्षेत्र में नाग मंदिर के सामने सफाई कर रहा था। वाहन चालक पप्पू विश्वकर्मा कचरा भरने के लिये गाड़ी वहीं पर ले आया, तभी पीछे खड़े युवक ने गाली-गलौज करते हुये गाड़ी आगे बढ़ाने के लिये कहा। पप्पू ने गाड़ी किनारे से निकालने के लिये कहा तो युवक वहां से चला गया और कुछ देर बाद चाकू लेकर आ गया और उसने सफाई कर्मी अमित व पप्पू पर चाकू से दनादन वार कर दिये। लहुलुहान कर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया। इसी बीच घाट पर काम कर रहे अन्य सफाई कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़कर ग्वारीघाट पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक यादव कॉलोनी निवासी वीरू सेन 18 वर्षीय को गिरफ्तार कर लिया है। घायलों को उपचार के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कर्मचारियों ने जताया  रोष 

घटना के बाद नगर निगम के कर्मचारी नेताओं ने निगमायुक्त से चर्चा कर आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। निगमायुक्त ने कर्मचारी नेताओं को आश्वासन दिया कि घायलों को हर संभव मदद दी जायेगी। कर्मचारी नेता वीरेन्द्र पसेरिया, राजेन्द्र पटैल, जय कुमार केवट, किशोरी बढेल, मन्नू पटेल, अर्चना मलिक, ममता मलिक, अमित मेहरा, गुलशन जबलपुरी आदि ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।  
 

Created On :   10 Aug 2019 7:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story