- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- शादी का झांसा देकर दो माह तक देवर...
शादी का झांसा देकर दो माह तक देवर ने किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क सतना। सिंहपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। टीआई जियाउल हक ने बताया कि 25 वर्षीय विवाहिता आपसी मनमुटाव के कारण बीते एक साल से पति से अलग रहती हैं। इस मौके का फायदा उठाकर रिश्ते के देवर सुखेन्द्र प्रजापति पुत्र रामदास 23 वर्ष ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा और बीते 1 अगस्त को शारीरिक संबंध बना लिया,इसके बाद गांव से सतना ले आया और दो माह तक लगातार दैहिक शोषण करता रहा,मगर जब उसने शादी की बात छेड़ी तो धमकी देने लगा। लिहाजा 7 अक्टूबर को पीडि़ता ने थाने में शिकायत की जहां धारा 376 बी और 506 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी गई। सभी संभावित स्थानों पर दबिश देते हुए गुरुवार सुबह मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुखेन्द्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में एएसआई महेन्द्र गौतम, प्रधान आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, आरक्षक रजनीश सिंह, गोकुल मुवेल, मोहित प्रजापति और महेन्द्र सिंह शामिल थे।
Created On :   9 Oct 2020 6:31 PM IST