डायरेक्टर ने किया कंपनी की महिला कर्मी से दुराचार -मुहँ खोलने पर अंजाम भुगतने को तैयार रहने की धमकी दी

Director threatens to misbehave with female employees of the company - open mouth
डायरेक्टर ने किया कंपनी की महिला कर्मी से दुराचार -मुहँ खोलने पर अंजाम भुगतने को तैयार रहने की धमकी दी
डायरेक्टर ने किया कंपनी की महिला कर्मी से दुराचार -मुहँ खोलने पर अंजाम भुगतने को तैयार रहने की धमकी दी

डिजिटल डेस्क जबलपुर । विजय नगर थाना क्षेत्र में एक निजी कंपनी के डायरेक्टर ने अपनी ही कंपनी में कार्य करने वाली महिला कर्मी को अपने घर बुलाया और डराते धमकाते हुए दुराचार किया। दुराचार के बाद उसे मुहँ खोलने पर अंजाम भुगतने को तैयार रहने की धमकी दी। दैहिक शोषण की शिकार महिला ने अपने पति को घटना से अवगत कराया और फिर थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दुराचार का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।  सूत्रों के अनुसार पीडि़त महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी कंपनी का कार्यालय विजय नगर में है और कंपनी के डायरेक्टर शैलेंद्र द्विवेदी है जो कि कचनार सिटी में रहते है। 7 अगस्त की शाम 7 बजे के करीब उन्होंने कंपनी संबंधी कार्य के सिलसिले में महिला को अपने घर बुलाया और फिर धमकाते हुए जबरन महिला से दुराचार किया। दुराचार के बाद महिला को धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे। परिजनों को जानकारी देने के बाद महिला ने बीती रात थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 
इधर कंपनी कर्मी ने किया दुराचार 
जिस कंपनी के डायरेक्टर ने अपनी सहकर्मी के साथ दुराचार किया उसी कंपनी के सैल्समेन ने भी सहकर्मी से दुराचार किया जिसकी रिपोर्ट महिला थाने में दर्ज कराई गयी है। सूत्रों के अनुसार थाने पहुँची 24 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह विजय नगर स्थित जिस कंपनी में कार्य करती है उसी कंपनी में सैल्समेन का कार्य करने वाले राकेश सिंह यादव निवासी अमखेरा ने 5 अगस्त को धमकाते हुए उसका दैहिक शोषण किया है। युवती की रिपोर्ट पर महिला थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 

Created On :   11 Oct 2020 6:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story