दिव्यांग भवन- महिलाओं और बच्चों के लिए भी बनेगा महिला व बाल भवन

Divyang Bhawan will be built at every district headquarters
दिव्यांग भवन- महिलाओं और बच्चों के लिए भी बनेगा महिला व बाल भवन
हर जिला मुख्यालय पर बनेगा दिव्यांग भवन- महिलाओं और बच्चों के लिए भी बनेगा महिला व बाल भवन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर अब दिव्यांग भवन का निर्माण किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने यह जानकारी दी। मंगलवार को उपमुख्यमंत्री ने सातारा जिला वार्षिक सर्वसाधरण योजना के लिए साल 2020-23 के लिए 400 करोड़ रुपए निधि मंजूर करने की घोषणा की। मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के हर जिला मुख्यालय पर दिव्यांगों के लिए दिव्यांग भवन बनाया जाएगा। वहीं महिलाओं के लिए महिला व बाल भवन का निर्माण किया जाएगा। 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक नियोजन में उत्कृष्ट काम करने वाले राजस्व विभाग के एक जिले को 50 करोड़ रुपए अतिरिक्त निधि प्रदान की जाएगी। राज्य के हर राजस्व विभाग को आवश्यक वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके पहले प्रदेश के स्कूली शिक्षा राज्य मंत्री बच्चू कडू ने दिव्यांग कल्याण व विकास कार्यक्रम के तहत हर जिले में दिव्यांग भवन बनाने की मांग की थी। कडू ने कहा कि हर जिले में चार करोड़ रुपए की लागत से दिव्यांग भवन निर्माण किया जा सकता है। हर जिले में स्थानीय निकायों, जिला योजना समिति, विधायक निधि और महाराष्ट्र राज्य खनिज कर्म महामंडल की निधि से एक-एक करोड़ लेकर दिव्यांग भवन का निर्माण किया जा सकता है। 

Created On :   25 Jan 2022 4:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story