मिनी स्मार्ट सिटी की दर्जनो स्ट्रीट लाईटें बंद

Dozens of street lights of mini smart city switched off
मिनी स्मार्ट सिटी की दर्जनो स्ट्रीट लाईटें बंद
पन्ना मिनी स्मार्ट सिटी की दर्जनो स्ट्रीट लाईटें बंद

डिजिटल डेस्क,  पन्ना। पन्ना शहर को मुख्यमंत्री के द्वारा मिनी स्मार्ट सिटी का दर्जा दिया गया है। जिसके तहत शहर में कई सौंदर्यीकरण के कार्य कराये गए। इन्हीं कार्यों में शहर की स्ट्रीट लाईटों का कार्य भी कराया गया। जिसमें शहर की दर्जनों स्ट्रीट लाईटें बंद पडीं हैँ। क्योंकि शहर के अंदर सडकों की हालत काफी खराब है। शहर की सडकों में कई जगह बडे-बडे गढ्ढे हैं जिसमें बरसात होने से गढ्ढों में पानी भर जाता है और स्ट्रीट लाईट चालू न होने से गुजरने वाले राहगीर उनमें फंसकर गिर रहे हैं। शहरवासियों ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि बंद स्ट्रीट लाईटों का सुधार कार्य अतिशीघ्र कराया जाये।  जिससे शहरवासियों को रात में सडक से गुजरते समय असुविधा का सामना न करना पडे।  

Created On :   25 July 2022 5:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story