Crime : चालक निकले वाहन चोर, जुआ अड्डे पर भी छापा

Driver turned vehicle thief, raid on gambling base
Crime : चालक निकले वाहन चोर, जुआ अड्डे पर भी छापा
Crime : चालक निकले वाहन चोर, जुआ अड्डे पर भी छापा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दो निजी वाहन चालकों को अपराध शाखा के दस्ते ने धरदबोचा और उनसे चोरी की दो बाइक जब्त की। शुक्रवार को आरोपियों को कलमेश्वर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी शुभम उर्फ विक्की रूपचंद शाहू (26), उप्पलवाड़ी और उसका िमत्र सौदागर निर्मल यादव (26), फेटरी निवासी है। दोनों काटोल नाका चौक में बाइक पर संदिग्ध स्थिति में घूमते हुए पुलिस के हाथ लगे। पूछताछ में टालमटोल जवाब देने पर पुलिस को संदेह हुआ। दोनों के साथ कड़ाई से पेश आने पर उन्होंने मध्यप्रदेश के लोधीखेड़ा और नागपुर ग्रामीण के कलमेश्वर थाना क्षेत्र से बाइक चुराने की बात स्वीकार की। इसके अलावा वाड़ी थाना क्षेत्र से चुराया मिनी मालवाहन अपने मित्र को 50 हजार रुपए में बेचने की जानकारी पुलिस को दी। 

दो मजदूरों से चोरी का वाहन जब्त

संदिग्ध स्थिति में शुक्रवार को घूमते मिले मध्यप्रदेश के दो मजदूरों से पुलिस ने चोरी का वाहन जब्त किया। अदालत में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। आरोपी शरीफ खान गफ्फूर खान, होशंगाबाद अौर उसका मित्र घनश्याम राजपूत, नरसिंगपुर  जिले का निवासी है। दोनों मजदूर  दोपहर में वाहन से वैशाली नगर में संदिग्ध स्थिति में घूमते हुए पुलिस के हाथ लगे। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि, जो िमला वह काम करते हैं और पंचशील चौक में पेट्रोल पंप के सामने फुटपाथ पर रहते हैं। आरोपियों ने दोपहिया वाहन क्र.-एम.एच.-49-बी.जे.-9023 के संबंध में बताया कि, उन्होंने यह वाहन  बर्डी से चुराया था।

कोयता के साथ आरोपी पकड़ा गया

कोयता के साथ दहशत फैला रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तहसील थाने में प्रकरण दर्ज िकया गया है। आरोपी राजसिंह उर्फ गजनी विजयसिंह ठाकुर है। गुरुवार की शाम को साढ़े सात बजे के करीब राजसिंह हाथ में कोयता लेकर दहशत फैला रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे िगरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी द्वारा धंतोली थाना क्षेत्र में दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल चुराने का खुलासा हुआ। धंतोली पुलिस आरोपी को अपने कब्जे में लेने की तैयारी में है। आरोपी से कोयता सहित दो मोबाइल जब्त िकए गए हैं। जांच जारी है। 

जुआ अड्डे पर छापा

वड़धामना में गुरुवार को जुआ अड्डे  पर छापा मारकर वाड़ी पुलिस ने ट्रांसपोर्ट संचालक विजय शुक्ला सहित चार आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगेहाथ धरदबोचा। गुप्त सूचना पर पुलिस ने आदर्श रोड लाइंस के सामने जबलपुर ट्रांसपोर्ट के गोडाउन में छापा मारा और आरोपी विजय हरिशचंद्र शुक्ला (40), सुमित कुमार प्रजापति (24), संतोष कुमार कुरील (26), अखिलेश कुमार शिवहरे (25) को पुलिस ने हिरासत में लिया। आरोपियों के कब्जे से 49,785 रुपए का माल जब्त किया गया। महाराष्ट्र जुगार प्रतिबंधक कानून 12 ए तथा धारा 188, 269, 270 के तहत मामला दर्ज किया गया।

ऑटो से शराब जब्त, दो गिरफ्तार

ऑटो में शराब ले जा रहे दो आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा। शराब जब्त की। बेलतरोड़ी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी रवि उफाड़े (30) और दीपक गजभिये (47), दोनों रहाटे नगर टोली निवासी है। गुरुवार की रात को गश्त के दौरान पुलिस ने ऑटो क्र.-एम.एच.-49-ए.आर.-5808 संदिग्ध स्थिति में दिखाई देने पर रोका। तलाशी के दौरान ऑटो में देसी शराब की 96 बोतलें मिलीं। ऑटो सहित कुल डेढ़ लाख रुपए का माल जब्त िकया गया। 

जहर गटकने से दो लोगों की मौत

अलग-अलग दो स्थानों पर दो लोगों ने जहर गटक लिया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पारडी और नंदनवन थाने में आकस्मिक मृत्यु के प्रकरण दर्ज किए गए। भांडेवाड़ी निवासी धीरज सेंगर (40) और घर संसार सोसाइटी निवासी सुरक्षा रक्षक दिलीप लोंढे (42) ने गुरुवार को जहरीली दवा का सेवन किया। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां  उपचार के दौरान शुक्रवार को देर रात धीरज और दिन में दिलीप ने दम तोड़ दिया। 

अगवा कर युवक को पीटा

प्रेमिका को लेकर उपजे विवाद में चार युवकों ने एक युवक को अगवा कर उसकी पिटाई कर दी। इमामवाड़ा थाने में चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज िकया गया है। शांति नगर निवासी शेख इरफान (27) निजी काम करता है। गुरुवार की शाम को इरफान अपने मित्र इमरान खान, ताजबाग निवासी के साथ सेवासदन चौक गया था। इस दौरान इरफान की बस्ती मेें रहने वाला विजय चव्हाण (28) और उसके साथी शेख आरिफ उर्फ पहलवान (29), सतरंजीपुरा, शोबू शेख (21) अयान (20) दोपहिया वाहन पर वहां आ धमके और इरफान को  जबरन वाहन पर बिठाकर ले गए और पिटाई कर दी। बताया जाता है कि, विजय के एक युवती से प्रेम संबंध थे। उस युवती की इरफान ने किसी और युवक से मित्रता करा दी थी। युवती ने विजय से मित्रता तोड़ दी थी। इसे लेकर विजय और इरफान में दुश्मनी चल रही थी। 

हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

सड़क हादसे में घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हुड़केश्वर थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण  दर्ज किया गया। बेसा स्थित माउली नगर निवासी धर्मेद्र पुरुषोत्तम गांगलवार (36) गुरुवार को सुबह अपने दोपहिया वाहन क्र.-एम.एच.-40-ए.बी.-8589 से कहीं जा रहा था। पिपला मार्ग पर धर्मेंद्र सड़क हादसे का शिकार हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। जांच जारी है। 

Created On :   4 July 2020 10:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story