50 राजस्व मंडलों के 931 गांवों में सूखा घोषित, मंत्रिमंडल की उपसमिति का फैसला 

Drought in 931 villages of 50 revenue boards, decision of Cabinet sub-committee
50 राजस्व मंडलों के 931 गांवों में सूखा घोषित, मंत्रिमंडल की उपसमिति का फैसला 
50 राजस्व मंडलों के 931 गांवों में सूखा घोषित, मंत्रिमंडल की उपसमिति का फैसला 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के 50 राजस्व मंडल के 931 गांवों में सूखा घोषित कर दिया गया है। प्रदेश के राजस्व तथा मदद व पुनर्वसन मंत्री चंद्रकांत पाटील ने यह जानकारी दी। गुरुवार को मंत्रालय में पाटील की अध्यक्षता वाली राज्य मंत्रिमंडल की उपसमिति ने सूखे को लेकर समीक्षा की। पाटील ने बताया कि 50 पैसे से कम आनेवारी और कम बारिश वाले 50 राजस्व मंडल के 931 गांवों में सूखा घोषित करने का फैसला किया गया है। सूखाग्रस्त गांवों की सूची का शासनादेश तत्काल जारी करने के लिए निर्देश भी दिए गए हैं।

पाटील ने कहा कि सूखाग्रस्त राजस्व मंडल में किसानों के कर्ज का पुनर्गठन करने की प्रक्रिया शुरू है। किसानों के कर्ज वसूली पर रोक लगाई गई है। बंद पड़ी प्रादेशिक जलापूर्ति योजना का बकाया बिजली बिल भरके योजना को फिर से शुरू किया जा रहा है। इसके अलावा स्थायी नए योजना शुरू करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए गए हैं। पाटील ने कहा कि राज्य में चारा उत्पादन बढ़ाने के लिए गोरक्षक समितियों को एक रुपए के नाम मात्र दर पर चारा पैदावार के लिए जमीन दी जाएगी। 

Created On :   3 Jan 2019 7:53 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story