नशे में पति ने खुद को आग लगाई,  पत्नी भी झुलसी

Drunk husband sets himself on fire, wife scorches too
नशे में पति ने खुद को आग लगाई,  पत्नी भी झुलसी
नशे में पति ने खुद को आग लगाई,  पत्नी भी झुलसी


डिजिटल डेस्क जबलपुर।  पनागर थाना क्षेत्र के समीपी ग्राम टिंकू मोहनिया में नशे की हालत में घर पहुँचे पति का पत्नी से विवाद होने पर पति ने अपने ऊपर केरोसीन उड़ेला और आग लगा ली, इस हादसे में उसकी पत्नी भी आग की लपेट में आ गई और घर के बाहर की ओर भागी, वहाँ पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उसकी आग बुझाई। उक्त महिला के हाथ आग से झुलस गए। उधर आग लगने से पति  की घर के अंदर ही मौत हो गई और गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम टिंकू मोहनिया के एक घर में आग लगने की सूचना पर पनागर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। वहाँ पर ग्राम कोटवार बालकिशन दाहिया उम्र 62 वर्ष ने पुलिस को बताया कि दोपहर साढ़े 3 बजे के करीब उन्हें गाँव में रहने वाले राजकुमार उर्फ मारू पटेल उम्र 52 वर्ष के घर में आग लगने की सूचना मिली थी। वहाँ पहुँचकर देखा तो राजकुमार की पत्नी सुधा उर्फ सरिता बाई उम्र 48 वर्ष गंभीर रूप से आग से झुलसी हुई पड़ोसी के घर की परछी में पड़ी हुई थी। और घर में आग लगी हुई थी। कोटवार ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। उसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाई जाने के बाद घर के अंदर राजकुमार उर्फ मारू मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। राजकुमार की पत्नी सुधा को उसका बेटे देवेन्द्र  ने इलाज हेतु एमएच अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव पीएम हेतु भिजवाते हुए मर्ग कायम कर घटना की विस्तृत जाँच की जा रही है। 
नशे में झगड़ा करता था पति - प्रारंभिक जाँच में आसपास रहने वालों ने बताया कि मृतक राजकुमार शराब पीने का आदि था और नशे की हालत में वह रोजाना अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। दोपहर में भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था उसके बाद राजकुमार ने खुद पर केरोसीन उड़ेला था। पत्नी वहीं थी उस पर भी केरोसीन के छींटे पड़े थे। उसके बाद राजकुमार ने खुद को आग लगा ली थी। आग लगने पर वह जलने लगा तो पत्नी ने बचाने का प्रयास किया जिससे वह भी आग की चपेट में आ गई और घर के बाहर की तरफ भागी थी। 
ट्ट पनागर के ग्राम टिंकू मोहनिया में हुई घटना की जाँच की जा रही है। प्रारंभिक जाँच में पता चला कि नशे की हालत में पति ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या की है। पति को बचाते हुए पत्नी भी गंभीर रूप से झुलस गई है। 
आर के सोनी, टीआई 

Created On :   23 Feb 2020 10:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story