नगर निगम मुख्यालय में पान-गुटखा खाने और थूकने पर लगेगा जुर्माना

Eating and eating sputum at municipal headquarters will be fined
नगर निगम मुख्यालय में पान-गुटखा खाने और थूकने पर लगेगा जुर्माना
नगर निगम मुख्यालय में पान-गुटखा खाने और थूकने पर लगेगा जुर्माना

डिजिटल डेस्क जबलपुर । नगर निगम मुख्यालय में जहाँ देखो वहीं पान की पीकें नजर आ रही हैं, इससे न केवल परिसर में गंदगी नजर आ रही है, बल्कि इससे कोरोना का खतरा भी बढ़ रहा है। विगत दिवस स्मार्ट सिटी कार्यालय मानस भवन में कोरोना के नए मामले सामने आने से अब एक बार फिर मुख्यालय में सख्ती की जा रही है। सबसे पहले तो मुख्यालय में पान, गुटखा और सिगरेट-बीड़ी को प्रतिबंधित कर दिया गया है। जो भी अधिकारी या कर्मचारी पान-गुटखा खाकर गंदगी करते पाया गया तो उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। निगमायुक्त संदीप जीआर ने आदेश जारी करते हुए कहा कि निगम मुख्यालय के निरीक्षण में यह देखा गया कि यहाँ फर्श और दीवारों पर पान और गुटखा थूकने से निशान पड़ गए हैं जो देखने में भी खराब लगते हैं और स्वास्थ्य के नजरिए से तो बेहद खतरनाक हैं, इसलिए अब परिसर में पान-गुटखा और सिगरेट-बीड़ी पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना ठोंका जाएगा। 
जलोटे और कुमरे को वित्तीय अधिकार 
निगमायुक्त संदीप जीआर ने अपर आयुक्त परमेश जलोटे और टीएस कुमरे को 2-2 लाख रुपए तक के वित्तीय अधिकार प्रदान किए हैं। श्री जलोटे को जल प्रदान विभाग, अतिक्रमण, प्रकाश, अग्निशमन, जनसम्पर्क, गौशाला, पुस्तकालय, पीएम आवास योजना से सम्बंधित देयकों की दो लाख तक की राशि की वित्तीय स्वीकृति के अधिकार दिए गए। इसी प्रकार श्री कुमरे को लोककर्म, कर्मशाला, सामान्य विभाग, शिक्षा, विधि, उद्यान, दूरभाष आदि के लिए 2 लाख तक की वित्तीय स्वीकृति के अधिकार दिए गए हैं। 

Created On :   14 March 2021 1:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story