धूम-धाम से ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया

Eid-ul-Fitr celebrated with great pomp
धूम-धाम से ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया
सतना धूम-धाम से ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया

डिजिटल डेस्क, सतना। सोमवार शाम को शव्वाल का चांद दिखाई दिया। अब, रमजान के 30 रोजों के बाद ईद का त्योहार सबके चेहरों पर खुशियां लेकर आया है। सभी मस्जिदों और ईदगाहों पर ईद की नमाज पढ़ने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है। सभी लोग एक दूसरे को मुबारकबाद पेश कर रहे हैं और गले मिल रहे हैं। 2 वर्षों बाद ऐसा मौका आया है जब दूसरे त्योहारों के साथ ईद का त्योहार भी आजादी के साथ मनाने की इजाज़त मिली है। वरना इससे पहले तो ईद उल फितर और ईद उल अज़हा पर कोरोना का साया मंडरा रहा था। शहर के ईदगाह चौक, नूरी मस्जिद, धवारी की रिसाला मस्जिद, कम्पनी बाग, अंजुमन मस्जिद सहित तमाम मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। मस्जिदों के बाहर हिन्दू धर्मावलंबी मुस्लिम भाइयों को मुबारकबाद देने खड़े रहे। नमाज़ अदा करने के बाद जैसे ही मुस्लिम समुदाय के लोग बाहर आए, हिन्दुओं ने इस्तकबाल करते हुए गले मिलकर मुबारकबाद दी और घर जाकर मीठी सेवई का आनंद उठाया। यहां पर हिन्दू-मुस्लिम एकता देखते ही बनती रही।
 

Created On :   3 May 2022 4:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story