एकनाथ शिंदे ने कहा - हमारे पास 55 विधायकों का समर्थन,  एक और शिवसेना विधायक शिंदे गुट में शामिल 

Eknath Shinde said - We have the support of 55 MLAs, another Shiv Sena MLA joins the Shinde faction
एकनाथ शिंदे ने कहा - हमारे पास 55 विधायकों का समर्थन,  एक और शिवसेना विधायक शिंदे गुट में शामिल 
बड़ा झटका एकनाथ शिंदे ने कहा - हमारे पास 55 विधायकों का समर्थन,  एक और शिवसेना विधायक शिंदे गुट में शामिल 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी का एक और विधायक राज्य सरकार में मंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले बागी विधायकों के खेमे में शामिल हो गया है। मुंबई की चांदीवली विधानसभा सीट से शिवसेना विधायक दिलीप लांडे शुक्रवार को गुवाहाटी पहुंच कर शिंदे गुट में शामिल हो गए। इससे बागी गुट में शिवसेना विधायकों की संख्या बढ़ कर 38 हो गई है। शिंदे के कार्यालय ने एक वीडियो जारी किया,जिसमें विधायक दिलीप लांडे गुवाहाटी के लग्जरी होटल में दाखिल होते नजर आ रहे हैं। इस होटल में शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के बागी विधायक पिछले कुछ दिनों से डेरा डाले हुए हैं। इस बीच शिंदे ने 55 में से 40 शिवसेना विधायकों के साथ 12 निर्दलीय विधायकों का समर्थन होने का दावा किया है। शिंदे ने दावा किया है कि उनका गुट ही ‘‘असली शिवसेना’’ है। इसके साथ ही उन्होंने 37 विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और विधानसभा सचिव को भेजा है और विधायक दल के नेता के रूप में अपनी तथा प्रतोद के रुप में भरत गोगावले की नियुक्ति के बारे में सूचित किया है। शिंदे के कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि शिंदे और अन्य विधायक कब मुंबई लौटेंगे।
  


 

Created On :   24 Jun 2022 4:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story