- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- औरंगाबाद की सिल्लोड नगरपरिषद के लिए...
औरंगाबाद की सिल्लोड नगरपरिषद के लिए 27 फरवरी को चुनाव

By - Bhaskar Hindi |31 Jan 2019 5:06 PM IST
औरंगाबाद की सिल्लोड नगरपरिषद के लिए 27 फरवरी को चुनाव
डिजिटल डेस्क, मुंबई। औरंगाबाद के सिल्लोड नगरपरिषद के अध्यक्ष व सदस्यों के चुनाव के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए गुरुवार से आचार संहिता लागू कर दी गई है। राज्य के राज्य चुनाव आयुक्त जेएस सहारिया ने बताया कि 5 से 12 फरवरी 2019 के दौरान नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। 9 व 10 फरवरी को सरकारी अवकाश की वजह से नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की छानबीन 13 फरवरी को होगी और 27 फरवरी 2019 को सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 28 फरवरी 2019 को होगी।
Created On :   31 Jan 2019 8:38 PM IST
Next Story