नगरीय निकायों के लिए चुनाव अधिसूचना आज, दो चरण में ईवीएम से होगा मतदान  

Election notification for urban bodies today, EVMs will vote in two phases
नगरीय निकायों के लिए चुनाव अधिसूचना आज, दो चरण में ईवीएम से होगा मतदान  
वोटिंग के लिए 10 घंटे  नगरीय निकायों के लिए चुनाव अधिसूचना आज, दो चरण में ईवीएम से होगा मतदान  

डिजिटल डेस्क,सतना। नगरीय निकाय के लिए चुनाव अधिसूचना 11 जून को सुबह साढ़े 10 बजे जारी की जाएगी। जिले में एक नगर निगम, एक नगर पालिका और 10 नगर पंचायत हैं। चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ ही नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अनुराग वर्मा ने बताया कि पदों के आरक्षण और मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन भी इसी दिन किया जाएगा। उल्लेखनीय है,  नगर निगम में मेयर पार्षदों और नगर पालिका तथा नगर पंचायत के पार्षदों का  निर्वाचन प्रत्यक्ष मतदान प्रणाली से ईवीएम के माध्यम से कराया जाएगा। 

निक्षेप राशि की रसीद जरुरी-

नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्र के साथ निक्षेप राशि की रसीद लगाना आवश्यक होगा। अन्यथा नामांकन निरस्त हो जाएगा। साथ में शैक्षणिक योग्यता, बैंक लोन देनदारी, आस्तियां, आपराधिक प्रकरण, बिजली विभाग और नगरीय निकायों का अदेय प्रमाण पत्र देना भी आवश्यक होगा। आरक्षित वर्ग के पदों के अभ्यर्थियों को जाति प्रमाण-पत्र देना भी अनिवार्य है। 

ऑनलाइन भी हो नामांकन-

नगरीय निकायों के अभ्यर्थियों को नाम निर्देशन पत्र जमा करने के लिए ऑन लाइन वैकल्पिक सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। ऑनलाइन भरे गए नाम निर्देशन-पत्र की हार्ड कापी निर्धारित समयावधि में रिटर्निंग अफसर के समक्ष अनिवार्य रुप से पस्तुत करनी होगी। 

निर्वाचन प्रक्रिया 

अधिसूचना: 11 जून को सुबह साढ़े 10 बजे 
नामांकन: 11 जून से 18 जून को दोपहर ३ बजे तक 
नामांकन पत्रों की जांच: 20 जून को सुबह साढ़े 10 बजे से       
नाम वापसी: 22 जून को दोपहर 3 बजे तक। 
इसके बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन इसी दिन  

मतदान के दो चरण  

प्रथम चरण:  
निकाय: 
नगर निगम सतना, नगर पंचायत चित्रकूट, उचेहरा, जैतवारा, 
कोठी और बिरसिंहपुर  
मतदान: 6 जुलाई ( सुबह 7 बजे शाम 5 बजे तक) 
मतगणना: 17 जुलाई (सुबह 9बजे से) 

द्वितीय चरण:  

निकाय: 
नगर पालिका मैहर,  नगर पंचायत नागौद, रामपुर बघेलान
न्यू रामनगर, अमरपाटन और कोटर  
मतदान: 13 जुलाई (सुबह 7 बजे शाम 5 बजे तक) 
मतगणना: 18 जुलाई (सुबह 9 बजे से)  

Created On :   11 Jun 2022 2:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story