धंसक रही साइड वॉल, उड़ीसा से आएंगे इंजीनियर

Engineers will come from Orissa, the side wall being destroyed
धंसक रही साइड वॉल, उड़ीसा से आएंगे इंजीनियर
धंसक रही साइड वॉल, उड़ीसा से आएंगे इंजीनियर


डिजिटल डेस्क कटनी। बारिश के कारण लमतरा फाटक के ओव्हर ब्रिज की साईड वॉल क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों सक्रिय हो गए हैं। गुरुवार को सेतु निगम, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ मौके निरीक्षण किया गया। कलेक्टर शशि भूषण ङ्क्षसह ने सेतु निगम और पुलिस के अधिकारियों को साईडवॉल की मरम्मत होने तक यातायात संबंधी सभी सुरक्षात्मक सावधानियां बरतने के निर्देश दिये। इस मौके पर एसडीएम बलबीर रमन, तहसीलदार मुनौव्वर खान, टीआई कुठला थाना विपिन सिंह एवं सेतु निगम लोक निर्माण विभाग जबलपुर के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
वैकल्पिक मार्ग बनाने पर हुई चर्चा-
कुठला टीआई विपिन सिंह ने बताया कि साईडवॉल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही तत्काल सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिये 10 पुलिस जवानों की ड्यूटी चौबीसों घंटे लगाई गई है। उन्होंने बताया कि रेल्वे के अधिकारियों से अनुमति प्राप्त कर ओव्हर ब्रिज मार्ग के बाजू से पुराने मार्ग को
रेल्वे फाटक चालू कर मरम्मत होने तक वैकल्पिक सडक़ मार्ग के रुप में उपयोग किया जा सकता है। कलेक्टर ने ओव्हर ब्रिज सडक़ के समानान्तर नीचे से जाने वाले वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण कर रेल्वे के अधिकारियों से चर्चा करने के निर्देश दिये।
एकांगी मार्ग से यातायात जारी-
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर लमतरा बायपास रेल्वे ओव्हर ब्रिज के एप्रोच रोड में एक तरफ  की साईडवॉल तीन दिन पूर्व बारिशके कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसके बाद से सभी सुरक्षात्मक प्रबंधों के बाद सडक़ के एकांगी मार्ग से यातायात जारी कराया गया है। क्षतिग्रस्त साईडवॉल की मरम्मत और अर्थफिलिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
प्रकाश व्यवस्था व बैरीकेंटिंग के निर्देश-
सेतु निगम के महाप्रबंधक विनोद जैन ने बताया कि सेतु निर्माण विशेषज्ञ इंजीनियर उड़ीसा से कटनी आ रहे हैं। उनकी देखरेख में वॉल की मरम्मत और कॉम्पेक्शन का कार्य होगा। कलेक्टर ने मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक सड़क के इस हिस्से पर आवश्यक मजबूत बैरीकेटिंग और प्रकाश व्यवस्था हेतु लाईट लगाने के निर्देश सेतु निगम के अधिकारियों को दिए।

Created On :   20 Aug 2020 5:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story