दक्षिण मुंबई पुलिस कर्मियों को एस्सार फाउंडेश ने भेंट किये Covid-19 फेस मास्क और हैंड सैनिटाइज़र

Essar Foundation stands with the Mumbai Police in the fight against COVID-19
दक्षिण मुंबई पुलिस कर्मियों को एस्सार फाउंडेश ने भेंट किये Covid-19 फेस मास्क और हैंड सैनिटाइज़र
दक्षिण मुंबई पुलिस कर्मियों को एस्सार फाउंडेश ने भेंट किये Covid-19 फेस मास्क और हैंड सैनिटाइज़र

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे आकार झुंज रहे मुंबई पुलिस की सहायता के लिए एस्सार फाउंडेशन ने रक्षणरुपी मदत दिया है। दक्षिण मुंबई के नौ पुलिस थाने में कार्यरत पुलिस के लिए ढाई हजार थ्री-प्लाय  मास्क और हैंड सैनिटाइज़र आवंटित किए हैं। एस्सार ग्रुप के सीएसआर डिवीजन, एस्सार फाउंडेशन ने गावदेवी, ताड़देव, वर्ली, कालाचोकी, मरीन ड्राइव, कफ परेड और मालाबार हिल के पुलिस स्टेशनों के साथ-साथ सिटी ट्रैफिक पुलिस कमिश्नर, भायखला और वर्ली के मुख्यालय की यह सहायता की है।

राज्य में कोरोना का फैलाव बढ़ रहा है और महाराष्ट्र देश में केंद्र बिंदु है। विवरणों के बारे में बताते हुए एस्सार फाउंडेशन के सीईओ और एस्सार ग्रुप के मानव संसाधन प्रभाग (एचआर) के अध्यक्ष कौस्तुभ सोनालकर ने कहा कि मुंबई पुलिस शहर का मुख्य स्तंभ है। मुंबई पुलिस कोविद -19 के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे हैं और उन्होंने इसके लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी है। एस्सार फाउंडेशन ऐसे योद्धाओं को एक सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए कदम उठाए है। मुंबई पुलिस बल को सक्षम ताकद देने के अलावा, एस्सार फाउंडेशन हमेशा कोरोना के खिलाफ युद्ध जीतने के लिए उन्हें मजबूत समर्थन देगा, ऐसा विश्वास सोनालकर इन्होने व्यक्त किया है। 


 

Created On :   9 April 2020 11:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story