मास्क न लगाने पर पूर्व सैनिक वसूलेंगे जुर्माना, देने होंगे 200 रुपए

Ex-servicemen to be fined for not applying mask, to pay 200 rupees
मास्क न लगाने पर पूर्व सैनिक वसूलेंगे जुर्माना, देने होंगे 200 रुपए
मास्क न लगाने पर पूर्व सैनिक वसूलेंगे जुर्माना, देने होंगे 200 रुपए

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना संक्रमण के मामले भले ही तेजी से बढ़ रहे हो पर लॉक डाउन में छूट के बाद लोग इस महामारी को लेकर लापरवाह हो गए हैं। मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मास्क न लगाने पर दंड की राशि एक हजार से घटा कर 200 रुपए कर दिए है। इस बीच बीएमसी ने मास्क न लगाने पर जुर्माना वसूलने के लिए सेना के सेवानिवृत्त कर्मचारियों-अधिकारियों को नियुक्त करने का फैसला लिया है। इसके लिए 500 लोगों की नियुक्ति की जाएगी। 

इस बारे में मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल का कहना है हमारा उद्देश्य दंड वसूल कर मनपा कि तिजोरी भरना नहीं है बल्कि बीमारी से बचाव को लेकर यह कदम उठाए जा रहे हैं। अब बीएमसी ने मास्क न लगाने वालों पर कठोर कर्रवाई करने के लिए मनपा प्रशासन 500 कर्मचारियों-आधिकरियो कि टीम उतारेगा। मास्क न लगाने वालो से अब तक एक हजार रुपया दंड वसूला जाता था। पर अब इसे 200 रुपया कर दिया गया है। मनपा के एक अधिकारी ने कहा कि एक हजार रुपए दंड राशि होने की वजह से लोगो मे नाराजगी बढ़ रही थी और यह झगड़े का मामला बन रहा था। इस लिए फिलहाल दंड में कमी की गई है।

बीएमसी ने पिछले पांच महीनो के दौरान मास्क न लगाने वालों पर कार्रवाई कर 27 लाख 48 हजार रुपया दंड वसूला है। बीएमसी ने शनिवार से मास्क न लगाने पर कार्रवाई तेज कर दी है। मनपा के प्रत्येक वार्ड को प्रति दिन 100 लोगों से जुर्माना वसूलना है जो बगैर मास्क लगाए घूम रहे हैं। गौरतलब है कि रविवार तक मुंबई में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 69 हजार 741 तक पहुंच गई थी। अब तक कोरोना के चलते 357 लोगों की जान जा चुकी है। 

 

Created On :   14 Sept 2020 5:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story