खमरिया फैक्ट्री के फिलिंग सेक्शन में विस्फोट, जलते हुए बाहर दौड़े आयुध कर्मी

6 कर्मचारी गंभीर रुप से झुलसे, 1 गंभीर, बारूद पिघलाते समय दोपहर में हुआ हादसा, फैक्ट्री प्रशासन ने दिए जाँच के आदेश खमरिया फैक्ट्री के फिलिंग सेक्शन में विस्फोट, जलते हुए बाहर दौड़े आयुध कर्मी


डिजिटल डेस्क जबलपुर। ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया के फीलिंग सेक्शन-6 में गुरुवार की दोपहर ढाई बजे के करीब एरियल बम में फिलिंग के लिए पिघलाए जा रहे बारुद में अचानक विस्फोट हो गया। आग भड़की और वहाँ काम कर रहे आधा दर्जन कर्मचारी लपटों की चपेट में आ गए। कई कर्मचारी लपटों में घिरे हुए बाहर की तरफ से दौडे। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रुप से घायल नंद िकशोर सोनी की हालत को देखते हुए शुक्रवार की सुबह मुंबई के लिए एयरलिफ्ट किया जाएगा।
    खमरिया फैक्ट्री की बिल्डिंग नंबर 637 के फीलिंग सेक्शन में बमों की फिलिंग के लिए बारूद पिघलाई जा रही थी।
दोहपर तकरीबन ढेड बजे बारुद को ट्रे में रखते वक्त अचानक विस्फोट हो गया। हाई एक्सप्लोसिव होने के कारण कर्मचारियों को संभलने का मौका मिलने की गुंंजाइश ही नहीं थी। कई कर्मचारी आग की लपटों में घिरे हुए बाहर की और दौड़े।
हादसे में गंभीर रुप से झुलसे-
आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान वहाँ कार्य कर रहे फैक्ट्री कर्मी नंद किशोरी सोनी, करण आर्य, श्याम देव, विजय भलावी अंकित तिवारी, कालू राम मीणा आग की चपेट में आने से झुलस गए। वहीं सेक्शन-6 के भीतर बिल्डिंग में धुआँ भरने से कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी लगने पर फैक्ट्री सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुँचे और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया गया।
इंक्वायरी के आदेश-
बारूद पिघलाते समय आग भड़की जिससे हादसा हुआ। कुछ ही देर में स्थिति पर नियंत्रण कर लिया गया। हादसे में कुल 6 कर्मचारी झुलसे है तथा इनमें से एक को मामूली चोट आई है। घटना की जांच के आदेश निर्माणी प्रशासन की ओर से जारी कर दिए गए है।
दिनेश कुमार, जनसंपर्क अधिकारी
--
सुबह आएगी एयर एंबुलेंस, मुंबई शिफ्टिंग होगी-
जानकारी के अनुसार हादसे में घायल कर्मचारियों को मार्बल सिटी व महाकौशल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें एक घायल नंद किशोर सोनी 45 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। देर रात उनकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मुंबई एम्स के लिए रिफर करने का निर्णय लिया है। पता चला है कि आयुध कर्मी को शुक्रवार की सुबह एयर लिफ्ट किया जाएगा।

 

Created On :   29 Sep 2022 2:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story