हवा में चल रही है फडणवीस सरकार, सीएम की हवाई यात्राओं के खर्च पर कांग्रेस का निशाना

Fadnavis government works on air : Congress comments on air travel expenses
हवा में चल रही है फडणवीस सरकार, सीएम की हवाई यात्राओं के खर्च पर कांग्रेस का निशाना
हवा में चल रही है फडणवीस सरकार, सीएम की हवाई यात्राओं के खर्च पर कांग्रेस का निशाना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की हवाई यात्रियों पर सालाना 6 करोड़ रुपए खर्च किए जाने पर प्रदेश कांग्रेस ने निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि हवा पर आई इस सरकार का कामकाज भी हवा-हवाई है। सावंत ने कहा कि आरटीआई से पता चला है कि मुख्यमंत्री के हवाई यात्राओं पर हर साल 6 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। जबकि राज्य की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। सरकार खुद बार-बार यह बात कह चुकी है। जिसके चलते किसान कर्जमाफी प्रक्रिया एक जगह रुक गई है। सफेद इल्ली प्रभावित किसानों के लिए सरकार की तरफ घोषित आर्थिक सहायत नहीं मिल पा रही है। दूसरी तरफ पेट्रोल, डिजल पर लगाया कर सूखा कर की वसूली दो साल बाद भी जारी है।

सावंत ने कहा है, हाईवे पर शराब बंदी की वजह से पेट्रोलियम पदार्थों पर लगाया टैक्स दुकाने खुलने के बाद भी वसूला जा रहा है। सातवे वेतन आयोग की सिफारिश के अनुसार वेतन देने की घोषणा नहीं हो पा रही है। ऐसी स्थिति में भी मुख्यमंत्री द्व्रारा फिजुल खर्ची पर आश्चर्य होता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि इसके पहले मंत्रालय में चाय-नाश्ते पर भी भारी भरकम रकम खर्च करने की जानकारी सामने आई थी। इससे स्पष्ट होता है कि यह सरकार संवेदनशील नहीं बल्कि गैर जिम्मेदार है।

सावंत ने कहा कि हवाई यात्रा में व्यस्त मुख्यमंत्री को महाराष्ट्र की वास्तविक स्थिति नहीं पता चल रही है। हर विभाग का मंत्री  भ्रष्टाचार में लिप्त है। राज्य में 13 हजार से अधिक किसान आत्महत्या कर चुके हैं। बढ़ती बेराजगारी और कानून व्यवस्था की खराब होती स्थित से महाराष्ट्र हर क्षेत्र में पीछे जा रहा है। जबकि यह सरकार विज्ञापनों पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है।         

 

Created On :   11 May 2018 7:15 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story