फैक्ट चैक से लगेगी फेक न्यूज पर लगाम, प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए बोले अपूर्व चंद्रा

Fake news will be curbed with fact check, Apoorva Chandra said while addressing the trainee officers
फैक्ट चैक से लगेगी फेक न्यूज पर लगाम, प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए बोले अपूर्व चंद्रा
जरूरी बात फैक्ट चैक से लगेगी फेक न्यूज पर लगाम, प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए बोले अपूर्व चंद्रा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने ‘फेक न्यूज’ पर लगाम लगाने के लिए ‘फैक्ट चैक’ को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि सही खबरों को सही तरीके से आम जनता तक पहुंचाना बेहद आवश्यक है। उन्होने कहा कि कोरोना के समय में सरकारी सूचना तंत्र के माध्यम से लोगों तक सही जानकारी पहुंचाई गई, जिससे महामारी से बचाव में जनता को मदद मिली। अपूर्व चंद्रा ने शुक्रवार को आईआईएमसी में भारतीय सूचना सेवा, ग्रुप ‘ए’ के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए ये बातें कही। उन्होने कहा कि फेक न्यूज के युग में लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना भारतीय सूचना सेववा के अधिकारियों की जिम्मेदारी है। कोरोना के दौर में संचार के मायने बदल गए हैं। लोगों तक सूचनाएं पहुंचाने के नए तरीके सामने आए हैं। उन्होने कहा कि सही सूचना के प्रयोग से आम आदमी किसी भी विषय पर सही निर्णय ले सकता है। इसलिए मीडिया और सोशल मीडिया के बदलते समय में सरकारी सूचना तंत्र के अधिकारियों को यह तय करना है कि जनता तक सही जानकारी पहुंचे। इस अवसर पर आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो संजय द्विवेदी, ऑल इंडिया रेडियो के समाचार सेवा प्रभाग के प्रधान महानिदेशक एन वेणुधर रेड्‌डी, सूचना एवं प्रसारण के प्रकाशन विभाग की महानिदेशक सुश्री मोनीदीपा मुखर्जी आदि प्रमुखता से मौजूद थे।
 

Created On :   25 March 2022 3:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story