पूर्व गृहमंत्री देशमुख ने कहा - किसान संकट में हैं, अयोध्या जाने का उचित समय नहीं है

Farmers are in trouble, it is not the right time to go to Ayodhya
पूर्व गृहमंत्री देशमुख ने कहा - किसान संकट में हैं, अयोध्या जाने का उचित समय नहीं है
नागपुर पूर्व गृहमंत्री देशमुख ने कहा - किसान संकट में हैं, अयोध्या जाने का उचित समय नहीं है

डिजिटल डेस्क, नागपुर.  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अयोध्या यात्रा काे लेकर पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि फिलहाल इस यात्रा के लिए उचित समय नहीं है। देशमुख ने कहा-अयोध्या जाने को लेकर किसी का विरोध नहीं किया जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति अयोध्या जा सकते हैं। लेकिन मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री को अयोध्या यात्रा के साथ ही किसान संकट पर अधिक ध्यान देना चाहिए। राज्य में असमय वर्षा के कारण किसान परेशान हैं। लिहाजा मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री के लिए अयोध्या जाने का योग्य समय नहीं है। रविवार को देशमुख पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा-विदर्भ, मराठवाड़ा व कोंकण सहित राज्य के विविध क्षेत्रों में असमय वर्षा हुई है। गेहूं, प्याज, मिर्ची, नींबू, संतरा व आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। खरीफ के बाद रबी की फसल चौपट हो गई है। परेशान किसानों को सहायता करने के बजाय मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री अयोध्या यात्रा पर हैं।

16 अप्रैल को होने वाली महाविकास आघाड़ी की वज्रमूठ सभा को लेकर देशमुख ने कहा कि सभा सफल रहेगी। निर्धारित स्थान पर ही वह सभा होगी। सभा की सफलता के लिए तीनों दल काम पर लगे हैं। सभा के लिए नियमानुसार अनुमति ली गई है। तय मैदान पर पहले भी सार्वजनिक कार्यक्रम हुए हैं। भाजपा के आरोप निराधार हैं। आंदोलन से सभा रद्द नहीं होगी। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार की भूमिका का समर्थन करते हुए देशमुख ने कहा कि दूधजन्य पदार्थ को आयात न किया जाए। पत्रकार वार्ता में रमेश बंग, प्रकाश गजभिए, दुनेश्वर पेठे, बाबा गूजर, दीनानाथ पडोले, अविनाश काकडे, रमण ठवकर, अश्विनी जवेरी, शैलेंद्र तिवारी, राजा बेग सहित अन्य कार्यकर्ता थे।

 

Created On :   10 April 2023 7:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story