चलते फोरव्हीलर वाहन में लगी आग,लोग सुरक्षित

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
नेशनल हाईवे पर रणधीर नगर में हुआ हादसा चलते फोरव्हीलर वाहन में लगी आग,लोग सुरक्षित

डिजिटल डेस्क,सिवनी। नेशनल हाईवे स्थित रणधीरनगर के पास गुरुवार की रात चलते हुए फोरव्हीलर वाहन में आग लग गई। आनन फानन में चालक ने वाहन रोका और उसमें बैठे सभी लोग उतर गए। आग धीरे धीरे भड़क  जिससे वाहन जल गया। घटना की जानकारी पर दमलक वाहन पहुंचा और आग को बुझाया गया। ज्ञात हो कि इस तरह की कुरई के पचधार, बंडोल के पास सोनाडोंगरी और छपारा के पास बंजारी में चलती कार में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं।

ये है मामला

सिवनी निवासी गगन प्रसाद नाग वाहन क्रमांक एमपी 20 बीए 4412 से हर्रई जागीर से वापस लौट रहे थे। जब वे रणधीरनगर पहुंचे तो वाहन में धुंआ उठने लगा। तब चालक ने वाहन रोका तो देखा कि इंजिन के अगले आग लगी है। घटना की जानकारी दमकल को दी गई लेकिन उसके पहुंचते तक वाहन बुरी तरह जल गया। गगन प्रिंटिंग का काम करते हैं। उनके वाहन में रखे कोरे प्रिंटिंग कार्ड भी जलकर खाक हो गए। संभावना जताई गई है कि शार्टसर्किट के कारण आग लगी थी। 
 

Created On :   28 Jan 2023 12:23 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story