- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- संपति विवाद में फायरिंग, इलाके में...
संपति विवाद में फायरिंग, इलाके में सनसनी

डिजिटल डेस्क,सतना. शहर के मारुति नगर में संपति विवाद के चलते फायरिंग से सनसनी फैल गई। दरअसल संपति विवाद को लेकर तीन भाईयों में काफी समय से विवाद चल रहा था, इसी विवाद के चलते एक भाई ने लाइसेंसी बंदूक से तीन फायर कर दिए। गनीमत रही कि गोली किसी को भी नहीं लगी। फिलहाल पुलिस ने बंदूक जब्त कर ली है। बताया जा रहा है कि कोलगवां थाना क्षेत्र के मारुती नगर में रहने वाले शर्मा परिवार के तीन बेटे है। तीनों भाई प्रवेश शर्मा, राजेश शर्मा और सौरभ शर्मा एक ही मकान में रहते है। बुधवार को पाइप टूटने की बात पर प्रवेश और राजेश के बीच विवाद शुरू हो गया, काफी देर चले विवाद के बाद मामला शांत हुआ। शाम को घर लौटते ही राजेश ने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से एक के बाद एक तीन फायर कर दिए। इसके बाद प्रवेश की पत्नी अनीता ने डायल 100 को सूचना दी । टीआई हेमंत बर्वे ने मौके का मुआयना कर घटना की जानकारी ली और दोनों पक्षों को थाने ले गए। राजेश का कहना था कि शाम को जब वह घर आया तो उसकी पत्नी संध्या के साथ भाभी अनीता मारपीट कर रही थीं, इसलिए उसे मजबूरन हवा में फायर दागने पड़े। वहीं अनीता का आरोप है कि फायर उसे निशाना बनाने के इरादे से किये गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Created On :   6 July 2017 8:49 AM IST