सिलेण्डर से भड़की आग - दो बहने झुलसी , खाना बनाते समय हुआ हादसा

Flames erupt from the cylinder - two runny scorches, accident while cooking
सिलेण्डर से भड़की आग - दो बहने झुलसी , खाना बनाते समय हुआ हादसा
सिलेण्डर से भड़की आग - दो बहने झुलसी , खाना बनाते समय हुआ हादसा

 डिजिटल डेस्क सतना। रामनगर थाना अंतर्गत देवराज नगर में खाना बनाते समय सिलेण्डर में रिसाव होने से आग भड़क गई जिससे दो महिलाएं झुलस गई। दोनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे शबाना बेगम पति मोहम्मद मुबारक खान 33 वर्ष रसोई में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान सिलेण्डर में रिसाव से आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से महिला जलने लगी,तब उसकी चीख-पुकार सुनकर बहन सफरुन बेगम बचाने के लिए दौड़ी तो वह भी झुलस गई। हल्ला गोहार सुनकर मोहल्ले पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। आग की लपटो ने घर को भी चपेट में ले लिया था मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी कोई भी अंदर जाने को तैयार नहीं थी तभी किसी ने डायल 100 पर सूचना दे दी। 
पुलिस कर्मियों ने बचाई जान
खबर मिलते ही एफआरवी में तैनात आरक्षक अमित सिंह और पायलेट रामधनी वर्मा फौरन रवाना होकर देवराज नगर पहुंच गए। रास्ते से ही फायर ब्रिगेड को सूचित कर गांव बुला लिया। फिर दमकल कर्मियों की मदद से  सिलेण्डर और घर में लगी आग पर काबू पाते हुए बड़ी घटना टाल दी। इसके बाद दोनों महिलाओं को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवराज नगर भेज दिया। 

Created On :   23 Nov 2019 12:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story