- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- बाढ़ प्रभावितों को घर बनाने मिलेंगे...
बाढ़ प्रभावितों को घर बनाने मिलेंगे 5 हजार रुपए

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नागपुर विभाग में 30 अगस्त से 1 सितंबर के बीच पैदा हुई बाढ़ की स्थिति में नुकसानग्रस्त कपड़े, बर्तन और घरेलू वस्तुओं के लिए एसडीआरएफ और राज्य सरकार की निधि से प्रति परिवार 5 हजार रुपए की मदद की जाएगी। रविवार को राज्य मंत्रिमंडल ने नागपुर विभाग में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए 16 करोड़ 48 लाख 25 हजार रुपए निधि वितरित करने को मंजूरी दी। मंत्रिमंडल के फैसले के अनुसार अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण प्रभावित प्रति परिवार को 10 किलो गेहूं, 10 किलो चावल और 5 लीटर केरोसिन मुफ्त में दिया जाएगा। पूरा नष्ट हुए पक्के, कच्चे घर और झोपड़पट्टियों धारकों को नया मकान बनाने के लिए 5 ब्रास बालू और 5 ब्रास मुरुम मुफ्त में दिया जाएगा। खेती की फसलों के नुकसान के लिए राज्य आपदा प्रतिसाद निधि के अलावा सरकार की ओर से 900 रुपए अतिरिक्त मदद देने के लिए मंजूरी दी गई है। वहीं छोटे दुकान चालकों, ठेला चालक, छोटे गैरेज, बारा बलुतेदार, छोटे उद्योग धंघों को भी मदद दी जाएगी। नुकसान का जिलेवार पंचनामा युद्ध स्तर पर शुरू है। साल 1994 के बाद पहली बार बाढ़ की स्थिति पैदा हुई है। बाढ़ की स्थिति के कारण 21 तहसीलों के 261 गांव प्रभावित हुए हैं। 96 हजार 996 लोग बाढ़ प्रभावित हुए हैं। कुल 167 मदद छावनी बनाई गई है जिसमें 13 हजार 692 नागरिक रह रहे हैं।
Created On :   7 Sept 2020 3:29 PM IST