8 साल से फरार हत्या का 5 हजार का इनामी पकड़ा गया

For 8 years, a reward of 5 thousand was arrested for absconding.
8 साल से फरार हत्या का 5 हजार का इनामी पकड़ा गया
8 साल से फरार हत्या का 5 हजार का इनामी पकड़ा गया

डिजिटल डेस्क सतना। बारह वर्षीय बालक की हत्या के अपराध में 8 साल से फरार चल रहे 5 हजार के इनामी आरोपी को धारकुंडी पुलिस ने अंतत: गिरफ्तार कर लिया। उक्त जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विक्रम आदर्श ने बताया कि गुलाबी गांव निवासी दुलीचंद मवासी पुत्र छोटेलाल 30 वर्ष ने अपनी पत्नी से राजेश मवासी के अवैध सम्बंध होने के संदेह पर 17 अक्टूबर 2013 को उसके 17 वर्षीय बेटे दीपक की  हत्या का लाश जंगल में छिपा दिया था। इसी दिन रामस्वरूप मवासी ने राजेश  को भी मौत के घाट उतार दिया था। बालक का लाश 22 अक्टूबर को मिली थी। पिता की हत्या के आरोपी को उसी समय पकड़ लिया गया था। मगर बेटे के कत्ल का आरोपी दुलीचंद फरार हो गया और राज्य से ही बाहर चला गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 5 हजार का इनाम घोषित किया था।
छिपा था बहन के घर में
8 वर्षों तक पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा आरोपी कुछ समय पूर्व मझगवां थाना के डढियन आकर बहन के घर पर रहने लगा था। यह खबर शुक्रवार शाम को मुखबिर से मिलने पर मझगवां थाना प्रभारी ओपी सिंह की मदद से धारकुंडी पुलिस ने गांव में दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। इस कार्रवाई में एएसआई एसपी वर्मा, आरक्षक गुड्डू यादव और विमलेश यादव शामिल थे।

Created On :   30 Jan 2021 6:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story