मुंबई से चलेगी दूसरी राजधानी एक्सप्रेस, जबलपुर-मुंबई गरीब रथ के दिन में हुआ बदलाव

For the facilities of passengers, Railway has made new arrangement
मुंबई से चलेगी दूसरी राजधानी एक्सप्रेस, जबलपुर-मुंबई गरीब रथ के दिन में हुआ बदलाव
मुंबई से चलेगी दूसरी राजधानी एक्सप्रेस, जबलपुर-मुंबई गरीब रथ के दिन में हुआ बदलाव

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने नई व्यवस्था की है, जिसके अनुसार मुंबई से नई दिल्ली के लिए नई द्विसाप्ताहिक राजधानी एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है। इसके कारण जबलपुर-मुंबई- जबलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस के दिन में बदलावा किया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

अधिसूचना हुई जारी
जानकारी के अनुसार मुंबई से नई दिल्ली के लिए शुरू होने जा रही नई द्विसाप्ताहिक राजधानी एक्सप्रेस के कारण जबलपुर-मुंबई-जबलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस के दिन में बदलाव कर दिया गया है। यह आदेश रेलवे बोर्ड ने तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया है। इस निर्णय से अभी तक जबलपुर से सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को जबलपुर से मुंबई के लिए चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस अब शुक्रवार की बजाय जबलपुर से शनिवार को रवाना हुआ करेगी। इस संबंध में पमरे के परिचालन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

क्यों लिया दिनों में बदलावा का निर्णय
उल्लेखनीय है कि रेलवे ने छत्रपति शिवाजी महाराज मुंबई से नई दिल्ली के बीच द्विसाप्ताहिक राजधानी एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। उसका जो टाइम टेबिल तय किया गया है, उससे जबलपुर-मुंबई गरीब रथ एक्सप्रेस के समय में असर पड़ रहा था, जिसे देखते हुए रेलवे ने गाड़ी संख्या 12187-12188 जबलपुर-सीएसएमटी-जबलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस के दिनों में बदलाव कर दिया है।

ऐसा रहेगा टाइम टेबल
इस संबंध में पमरे के चीफ पैसिंजर ट्रेफिक मैनेजर आरडी मीणा द्वारा आज सोमवार 14 जनवरी को जो अधिसूचना जारी की गई है, उसके मुताबिक जबलपुर से सोमवार, बुधवा व शुक्रवार को जबलपुर से चलती थी, इसमें दो दिनों सोमवार व बुधवार के दिनों में बदलाव नहीं किया गया, अब यह ट्रेन सप्ताह के तीसरे दिन शुक्रवार की बजाय शनिवार को जबलपुर से चला करेगी।

इसी तरह वापसी में सीएसएमटी से शनिवार की बजाय अब रविवार को चलेगी, इसके बाकी दो दिन वहीं रहेंगे तथा टाइम टेबिल में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह व्यवस्था इसी सप्ताह से लागू कर दी गई है, यानी अगले शुक्रवार की बजाय गरीब रथ जबलपुर से शनिवार को रवाना होगी।

Created On :   14 Jan 2019 2:41 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story