अगले पाँच दिनों तक घने बादल छाए रहेंगे, बारिश की भी उम्मीद

For the next five days it will be cloudy, rain is also expected
अगले पाँच दिनों तक घने बादल छाए रहेंगे, बारिश की भी उम्मीद
अगले पाँच दिनों तक घने बादल छाए रहेंगे, बारिश की भी उम्मीद

मौसम विज्ञान विभाग भोपाल ने भेजी जानकारी, 15 से 21 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएँ
डिजिटल डेस्क जबलपुर ।
शहर में अगले 5 दिनों तक आसमान में घने बादल रहने के साथ वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान तेज रफ्तार हवाएँ विभिन्न दिशाओं से 15.4 से 21.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। जिसकी बानगी बुधवार शाम से ही नजर आने लगी है। ये जानकारी भारत सरकार के मौसम विज्ञान विभाग भोपाल ने जारी की है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इन िदनों अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस से 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.8 से 25.6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। 
ऐसा रहा जिले का तापमान
बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 3 डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्र्रता का प्रतिशत 71 दर्ज किया गया। अब तक बारिश का कुल आँकड़ा 156 मिमी पहुँच चुका है।  

Created On :   1 July 2021 10:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story