- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष क्षीरसागर...
भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष क्षीरसागर राकांपा में शामिल

By - Bhaskar Hindi |2 Jun 2022 10:52 AM
वाशिम भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष क्षीरसागर राकांपा में शामिल
डिजिटल डेस्क, मुंबई। उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौजूदगी में वाशिम के भाजपा के कई पदाधिकारियों ने राकांपा में प्रवेश कर लिया है। राकांपा में वाशिम के भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष भगवानराव क्षीरसागर, किरण क्षीरसागर, तहसील अध्यक्ष गजानन दहातोडे, कपिल नकवाल और अनिल अग्रवाल शामिल हुए हैं। जबकि नई मुंबई के आप के नेता दत्तात्रय नागरे ने भी राकांपा में प्रवेश किया है। नागरे नई मुंबई मनपा के पूर्व सह आयुक्त हैं। राकांपा के मुख्यालय राष्ट्रवादी भवन में आयोजित कार्यक्रम में राकांपा के वाशिम जिला अध्यक्ष चंद्रकांत ठाकरे, पार्टी के नेता अंकुश देशमुख, बाबाराव खडसे, सोनाली ठाकूर, यूसुफ पुंजाणी, दत्ता डहाके और अशोक परलीकर उपस्थित थे।
Created On : 2 Jun 2022 4:22 PM
Next Story