प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा - भारत आज महान नहीं, बदनाम देश

Former Chief Minister of the state Kamal Nath said - India is not great today, the country is infamous
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा - भारत आज महान नहीं, बदनाम देश
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा - भारत आज महान नहीं, बदनाम देश

डिजिटल डेस्क सतना। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि भारत आज महान नहीें, बदनाम देश है। पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में सियासी भूचाल आ गया है। सतना जिले के मैहर में मां शारदा की पूजा करने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए भारत में कोविड की वजह से बिगड़े हालात पर भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। अमरीका में लोग इंडियन टैक्सी में बैठना भी पसंद नहीं करते हैं। आज सब देशों ने रोक लगाई है, कि भारत के लोग नहीं आ सकते। उन्होंने कहा कि मैंने नहीं कहा कि इंडियन कोविड है बल्कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिए गए एफिडेविड में इस बात का जिक्र किया है।
प्रदेश में नए किस्म का माफिया... कोविड माफिया
कमलनाथ ने कहा मैंने माफिया के खिलाफ युद्ध शुरू किया था। शुद्ध का युद्ध शुरू किया। मगर अब प्रदेश में नया माफिया है कोविड माफिया। उन्होंने भाजपा पर सीधा आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एक पलंग के लिए अस्पताल में 10 हजार रुपए ले रहे हैं, ऑक्सीजन का रेट फिक्स किया है। ये आज अपने देश की प्रदेश की परिस्थिति है। अब भारत प्रसिद्ध हो रहा है, ब्लैक फंगस से। आज मैंने पढ़ा एक व्हाइट फंगस भी निकल आया है। कोई देश ब्लैक फंगस की बात नहीं कर रहे। अपना देश भारत ब्लैक फंगस की बात कर रहा है। ये सब कैसे उत्पन्न हुआ, यह सब चिंता का विषय है।

प्रदेश में डेढ़ लाख मौतें, 80 फीसदी कोविड सेa
कमलनाथ ने यह भी कहा कि अपना प्रदेश आज शासन भरोसे नहीं भगवान भरोसे है। प्रदेश आज गवाह है कि किस तरह से कोविड से हुई मौतों के आंकड़े छिपाए गए। उन्होंने कहा कि मैंने पिछले हफ्ते कहा था कि 1 लाख 27 हजार लोगों की लाशें कब्रिस्तान और शमशान घाट तक पहुंची हैं। मगर आज जो जानकारी मिली है कि डेढ़ लाख लाशें मध्यप्रदेश में कब्रिस्तान और श्मशान पहुंचीं। मैं मानता हूं कि इसमें 70-80 प्रतिशत मौत का कारण कोविड है... और सरकार के आंकड़े कुछ हजारों में हैं.. कुछ गिनतियों में हैं।
हम लोग भाजपा से ज्यादा धार्मिक
प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के एक बयान के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा अगर मैं कहीं धार्मिक स्थान पर जाता हूं तो नरोत्तम मिश्राजी के पेट में दर्द होता है, भारतीय जनता पार्टी के पेट में दर्द होता है। क्या भारतीय जनता पार्टी ने हिंदू धर्म का ठेका लिया है। हम भी अपनी भावनाओं के अनुसार चलते हैं। हम धर्म को राजनीतिक मंच पर नहीं लाते। हम सब उनसे कम धार्मिक नहीं हैं... उनसे ज्यादा धार्मिक ही होंगे, पर इस धर्म की शोबाजी हम नहीं करते।

Created On :   29 May 2021 9:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story