- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- पूर्व मुख्य सचिव अजोय मेहता का...
पूर्व मुख्य सचिव अजोय मेहता का फ्लैट जब्त

By - Bhaskar Hindi |2 Nov 2021 3:08 PM IST
महाराष्ट्र पूर्व मुख्य सचिव अजोय मेहता का फ्लैट जब्त
डिजिटल डेस्क, मुंबई। आयकर विभाग ने राज्य के पूर्व मुख्य सचिव अजोय मेहता का नरिमन पाइंट इलाके में स्थित फ्लैट जब्त कर लिया है। मेहता मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सलाहकार रह चुके हैं। आरोप है कि अनामित्रा प्रॉपर्टी प्रायवेट लिमिटेड नाम की फर्जी कंपनी के नाम पर 1076 वर्गफुट का यह फ्लैट 5 करोड़ 33 लाख रुपए में खरीदा गया था। फ्लैट की वास्तविक कीमत 10 करोड़ 62 लाख रुपए है। जांच में पता चला कि कंपनी में जिन्हें हिस्सेदार बताया गया है वे मुंबई की एक चॉल में रहते हैं। यह भी खुलासा हुआ है कि इस कंपनी के जरिए सिर्फ फ्लैट का सौदा किया गया है।
Created On :   2 Nov 2021 8:37 PM IST
Next Story