पूर्व विधायक कृष्णा हेगडे शिंदे गुट में शामिल 

Former MLA Krishna Hegde joins Shinde faction
पूर्व विधायक कृष्णा हेगडे शिंदे गुट में शामिल 
थामा दामन पूर्व विधायक कृष्णा हेगडे शिंदे गुट में शामिल 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता तथा पूर्व विधायक कृष्णा हेगडे शिवसेना के शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में हेगडे ने बालासाहेबांची शिवसेना में प्रवेश किया। हेगडे को बालासाहेबांची शिवसेना का उपनेता बनाया गया है। हेगडे ने कहा कि मैंने लगभग दो साल पहले शिवसेना में प्रवेश किया था। उस समय मुझे कुछ आश्वासन दिए गए थे। लेकिन पार्टी के नेतृत्व की ओर से वह पूरा नहीं किया गया। मैंने बीते दिनों मुख्यमंत्री शिंदे से मुलाकात की थी। उस दौरान मुख्यमंत्री ने मुझे बालासाहेबांची शिवसेना में शामिल होने के लिए आग्रह किया था। जिसके बाद मैंने अब शिंदे के नेतृत्व वाली बालासाहेबांची शिवसेना में शामिल होने का फैसला किया है। इससे पहले फरवरी 2021 में हेगड़े ने भाजपा छोड़कर शिवसेना में प्रवेश किया। वे भाजपा में शामिल होने से पहले कांग्रेस में थे। हेगडे ने कांग्रेस के टिकट पर विलेपार्ले सीट से विधानसभा चुनाव जीता था। हेगडे के पाला बदलने के बाद विलेपार्ले इलाके में शिवसेना (उद्धव ठाकरे) का गुट आक्रामक हो गया है। उद्धव ठाकरे के कार्यकर्ताओं ने विलेपार्ले में शिवसेना के पोस्टर में लगे हेगड़े की तस्वीर पर पट्टी चिपका दी। 
 

Created On :   29 Nov 2022 4:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story