पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री माणिकराव गावित का निधन

Former MP and former Union Minister of State for Home Manikrao Gavit passed away
पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री माणिकराव गावित का निधन
शोक पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री माणिकराव गावित का निधन

डिजिटल डेस्क, धुलिया पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री माणिकराव होडल्या गावित का शनिवार सुबह 8.05 मिनट पर नाशिक के सुयश अस्पताल में निधन हो गया। वे 88 वर्ष थे। दादा साहब के उपनाम से लोगों में विख्यात माणिकराव गावित नंदुरबार लोकसभा क्षेत्र से लगातार 9 बार सांसद चुने गए थे। रविवार सुबह 11 बजे नवापुर के सुमाणिक चौक स्थित उनके निजी निवास से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई उनके निधन से गावित परिवार में तो शोक व्याप्त है। राजनीतिक गलियारे में भी गावित के निधन पर शोक व्यक्त किया जा रहा है। माणिकराव गावित का स्वास्थ्य खराब होने के कारण 8 दिन पूर्व उन्हें नाशिक के सुयश अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार की सुबह आठ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 

माणिकराव को शीर्ष दस सांसदों में गिना जाना जाता था। माणिकराव गावित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय से कांग्रेस पार्टी के प्रति वफादार रहे। कुछ वर्ष पूर्व उनके बेटे भरत गावित के भाजपा में शामिल होने के बाद भी माणिकराव गावित कांग्रेस के प्रति ही वफादार रहे और उन्होंने पार्टी नहीं बदली। माणिकराव गावित ने सादगीपूर्ण शैली और मिलनसार स्वभाव के चलते एक लोकप्रिय सांसद के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। वे अपने पश्चात एक पुत्र, तीन पुत्रियां, बहू, दामाद और नाती-पोते ऐसा भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और नंदुरबार जिप के वर्तमान सदस्य, भाजपा के नवापुर तालुका अध्यक्ष भरत गावित, इगतपुरी की पूर्व विधायक निर्मला गावित के पिता हैं। वे जिप सदस्य श्रीमती संगीता भरत गावित के ससुर थे। 

Created On :   18 Sep 2022 10:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story