- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- विधानसभा के पूर्व सभापति शिवाजीराव...
विधानसभा के पूर्व सभापति शिवाजीराव देशमुख का सांगली में होगा अंतिम संस्कार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधान परिषद के पूर्व सभापति शिवाजी राव देशमुख का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने बांबे अस्पताल में शाम 6.10 बजे अंतिम सांस ली। 84 साल की आयु में लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। मंगलवार को सांगली जिले के कोकरुड में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके परिवार में पत्नी सरोजिनी व पुत्र महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सत्यजीत देशमुख और बेटी शिल्पी देशमुख हैं।
देशमुख का जन्म महाराष्ट्र के सांगली जिले में 1 सितंबर 1935 को हुआ था। जिला परिषद सदस्य के रुप में राजनीतिक जीवन शुरु करने वाले देशमुख 1996 व 2002 में विधान परिषद सदस्य चुने गए थे। उसके पहले वे चार बार 1978, 1980, 1985 व 1990 में विधानसभा सदस्य चुने गए। राज्य मंत्रिमंडल में गृह, परिवहन, कृषि, व खाद्य आपूर्ति मंत्री के रुप में कार्य किया।
वे लगातार तीन बार विधान परिषद के निर्विरोध सभापति चुने गए थे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने देशमुख के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जिला परिषद सदस्य के रुप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले देशमुख मंत्री सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने भी देशमुख के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Created On :   15 Jan 2019 2:57 PM IST