पूर्व केंद्रीय मंत्री कामत के भतीजे समीर देसाई भाजपा छोड़कर शिवसेना में हुए शामिल 

Former Union Minister Kamats nephew Sameer Desai left BJP and joined Shiv Sena
पूर्व केंद्रीय मंत्री कामत के भतीजे समीर देसाई भाजपा छोड़कर शिवसेना में हुए शामिल 
पूर्व केंद्रीय मंत्री कामत के भतीजे समीर देसाई भाजपा छोड़कर शिवसेना में हुए शामिल 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साल 2022 में होने वाले मुंबई मनपा के चुनाव से पहले महानगर में दल- बदल का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत गुरुदास कामत के भतीजे तथा मुंबई भाजपा के पूर्व सचिव समीर देसाई ने शिवसेना का दामन थाम लिया है। बुधवार को देसाई ने मुख्यमंत्री तथा पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना में प्रवेश किया। मुख्यमंत्री ने देसाई को शिवबंधन बांधकर पार्टी में शामिल किया। देसाई का पार्टी छोड़ना भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पत्रकारों से बातचीत में देसाई ने कहा कि शिवसेना और महाराष्ट्र एक अलग रसायन है। मुख्यमंत्री ने कोरोना के संकट में मजबूती और स्थिर रूप से शांत रहकर प्रदेश को योग्य दिशा दी है। इससे प्रभावित होकर मैंने शिवसेना में प्रवेश किया है। देसाई की पत्नी राजुल देसाई मुंबई मनपा में भाजपा की नगरसेविका हैं। समझा जा रहा है कि मुंबई मनपा चुनाव से पहले वे भी शिवसेना में शामिल हो जाएंगी। देसाई मुंबई मनपा में कांग्रेस के दो बार नगरसेवक रहे हैं। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद देसाई ने 22 नवंबर 2014 को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में प्रवेश किया था। मुंबई भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष आशीष शेलार ने देसाई को पार्टी में शामिल करवाने में अहम भूमिका निभायी थी। लेकिन देसाई को भाजपा में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई। भाजपा की गुटबाजी से परेशान होकर देसाई ने अब शिवसेना में प्रवेश किया है। 
धवलसिंह मोहिते पाटील कांग्रेस में करेंगे प्रवेश 

सोलापुर के युवा नेता डॉ. धवलसिंह मोहिते पाटील गुरुवार को कांग्रेस में प्रवेश करेंगे। धवलसिंह प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष तथा राजस्व मंत्री बालासाहब थोरात की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगे। धवलसिंह भाजपा नेता तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री विजयसिंह मोहिते- पाटील के धुरविरोधी माने जाते हैं। धवलसिंह पहले शिवसेना में सक्रिय थे। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने राकांपा के लिए काम किया था लेकिन राकांपा में अनदेखी के बाद उन्होंने अब कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है। 
 

Created On :   27 Jan 2021 1:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story