जबरन वसूली के आरोप में चार गिरफ्तार, नियमों का उल्लंघन का हवाला दे मांगे थे एक लाख

Four arrested on charges of extortion, demanding one lakh for violation of rules
जबरन वसूली के आरोप में चार गिरफ्तार, नियमों का उल्लंघन का हवाला दे मांगे थे एक लाख
जबरन वसूली के आरोप में चार गिरफ्तार, नियमों का उल्लंघन का हवाला दे मांगे थे एक लाख

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना संक्रमण के नियमों के उल्लंघन का हवाला देकर एक कंपनी के मालिक से एक लाख रुपए वसूलने की कोशिश कर रहे चार क्लीनअप मार्शल्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी एक निजी कंपनी में काम करते हैं जिसे मुंबई महानगर पालिका ने इधर उधर थूकने और गंदगी फैलाने वाले आम लोगों से जुर्माना वसूलना का ठेका सौंपा है। वारदात मुंबई के अंधेरी इलाके की है।

शिकायत के मुताबिक 21 अप्रैल को अजित सिंह नाम का एक क्लीनअप मार्शल कंपनी के मालिक के पास पहुंचा और दावा किया कि कंपनी में कोरोना संक्रमण रोकने से जुड़े दिशानिर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। सिंह ने कानूनी कार्रवाई की धमकी देते हुए इससे बचने के लिए एक लाख रुपए की मांग की। कंपनी के मालिक ने 20 हजार रुपए दे दिए जिसके बाद सिंह चला गया। इसके बाद चार क्लीनअप मार्शल शुक्रवार को फिर कंपनी में पहुंचे। उन्होंने फिर कोरोना संक्रमण से जुड़े नियमों का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए फिर पैसों की मांग की।

लेकिन इस बात कंपनी मालिक ने पैसे नहीं दिए और आरोपियों के खिलाफ एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप में आईपीसी की धारा 384 के तहत एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या आरोपियों ने दूसरे कंपनी मालिकों से भी इसी तरह डरा धमकाकर वसूली की है।

Created On :   16 May 2021 1:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story