नाले की मिट्टी में दबकर चार महिला मजदूरों की मौत, खिलाड़ी ने लगाई फांसी

Four female laborers killed after felled in drain, a player hanged
नाले की मिट्टी में दबकर चार महिला मजदूरों की मौत, खिलाड़ी ने लगाई फांसी
नाले की मिट्टी में दबकर चार महिला मजदूरों की मौत, खिलाड़ी ने लगाई फांसी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नाला निर्माण के लिए खोदे गए मिट्टी के ढेर में दबकर चार महिला मजदूरों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह आठ बजे हुई इस घटना में दो महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हुई हैं। दोनों का इलाज नागपुर के निजी अस्पतालों में चल रहा है। मरने वाली और घायल सभी महिलाएं मध्य प्रदेश के सिवनी की रहने वाली हैं। सावनेर पुलिस ने निर्माण कार्य के ठेकेदार मंदीप चौधरी व सुपरवाइजर रामप्रकाश प्रसाद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। जल संधारण विभाग की स्थानीय निधि से सावनेर तहसील अंतर्गत अदासा पटकाखेड़ी सड़क किनारे नाले पर पिछले आठ दिन से निर्माण कार्य चल रहा है। इस नाले पर आठ गेट बनाए जाने हैं। माल केल एरीकेशन कंस्ट्रक्शन कंपनी को नाला बनाने का ठेका मिला है। शुक्रवार सुबह आठ बजे काफी गहराई में छह महिला मजदूर काम के लिए उतरीं। सीमेंट कांक्रीट का काम होना था। अचानक से नाले के किनारे ढेर की गई मिट्टी धसकने लगी। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही इकट्ठी की गई मिट्टी एक साथ नीचे गिर गई, जिसमें वहां काम कर रही छह महिला मजदूर दब गईं। चार मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वरघाट निवासी इंिदराबाई धुर्वे (40) का उपचार नागपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। महिला को सिर और दाएं हाथ में चोटें आई हैं। मरने वालों में वर्षा शामलाल मडावी (26), सुनीता (32), रामप्यारी (18) व अनुसया (45) शामिल हैं। हादसे में चार महिला मजदूरों की मौत हुई। हादसा होते ही ठेकेदार ने वर्षा शामलाल मडावी (26) को छोड़ कर बाकी तीन महिलाओं के शव उनके गांव भेज दिए। फरियादी लक्ष्मण पुराराम उईके (18) सिवनी निवासी की शिकायत पर ठेकेदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले की  जांच पीआई अशोक कोली कर रहे हैं।

दोस्तों से स्टेट चैम्पियन बॉक्सर प्रणय राऊत ने कहा- अभी नाश्ता नहीं करूंगा और लगा ली फांसी

स्टेट चैंपियन बॉक्सर प्रणय राऊत ने अकोला के क्रीड़ा प्रबोधिनी में  फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रणय नागपुर के पुलिस लाइन, टाकली में रहता था। प्रणय तीन राज्य बाॅक्सिंग स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक के साथ चैम्पियनशिप हासिल कर विदर्भ का नाम रोशन कर चुका था। इस घटना से पूरे विदर्भ का क्रीड़ा क्षेत्र दहल उठा है। खुदकुशी के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है। बॉक्सिंग प्रशिक्षण के लिए अकोला जिला क्रीड़ा प्रबोधिनी में प्रवेश लेनेवाले प्रणय राऊत ने  अपनी पढ़ाई के दौरान ही बाॅक्सिंग की तैयारी की। वर्तमान में वह अकोला के क्रीड़ा प्रबोधिनी छात्रावास के कमरा नंबर-चार में रहता था। शुक्रवार की सुबह 7.30 से 8 बजे के बीच उसके अन्य मित्र नाश्ता करने के लिए नीचे चले गए। एक घंटे के बाद जब मित्रों ने आकर दरवाजा खोलने का प्रयास किया, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। जब दरवाजा नहीं खुला तो मित्रों का माथा ठनका। धक्का मारकर किसी तरह दरवाजा खोला गया। अंदर का दृश्य देखकर सब सन्न रह गए। प्रणय ने बेडशीट की सहायता से फांसी लगा ली थी। उसे नीचे उतारकर मित्र दोपहिया से अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने जांच के बाद 9.57 बजे उसे मृत घोषित कर दिया। प्रणय ने अपने मित्रों से नाश्ते के लिए मना कर दिया था। जब मित्रों ने नाश्त करने के लिए नीचे चलने को कहा तो  यह कहते हुए मना कर दिया कि उसे नींद आ रही है। वह कुछ देर आराम करना चाहता है। मित्रों के जाने के पश्चात प्रणय ने फांसी लगा ली। क्रीड़ा प्रबोधिनी के हॉस्टल में युवा बॉक्सर के आत्महत्या की खबर मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अकोला के रामदासपेठ पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सुनील सोलंके ने भी तत्काल सहयोगियों के साथ मौका मुआयना किया। युवा बॉक्सर प्रणय के पिता राष्ट्रपाल राऊत भी अपनी युवावस्था में बाॅक्सर रह चुके हैं। वर्तमान में नागपुर के पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल पद पर गणेशपेठ पुलिस थाने में कार्यरत हैं। राष्ट्रपाल अपने परिवार के साथ नागपुर के पुलिस क्वार्टर, टाकली में रहते हैं। अकोला में प्रणय द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वे अपने परिवार के साथ अकोला पहुंचे। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।  प्रणय की आत्महत्या के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। परंतु मौत के रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया है। पुलिस जांच में जुटी है।

पांचवें माले से गिरा मजदूर, मौत

अंबाझरी थानांतर्गत हेजी राइट्स नामक बहु मंजिला इमारत में शुक्रवार को हादसा हुआ। पांचवें माले से गिरने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक लेकराज रामप्रसाद जोराट (28) वाठोड़ा निवासी मजदूरी करता था। शुक्रवार को वह शिवाजी नगर में नवनिर्मित इमारत हेजी राइट्स के पांचवें माले पर टाइल्स फिटिंग का काम कर रहा था। इस बीच किसी काम के चलते साथी मजदूर ने लेकराज को नीचे से आवाज दी। किसी वस्तु पर पैर रखकर लेकराज साथी मजदूर से बात कर रहा था। वह वस्तु जैसे ही, टूटी वैसे ही लेकराज अपना संतुलन खो बैठा और सिर के बल नीचे गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल आकस्मिक मृत्यु के तहत मामला दर्ज किया गया। 

नागपुर की शिक्षिका की केरल में मौत, बस पलटने से हुआ हादसा

एक शिक्षिका की केरल में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बंगलुरु से केरल जा रही थी, इस बीच रास्ते में बस पलट गई है। हादसे का पता चलते ही परिजन केरल के लिए रवाना हुए है। रविवार तक शिक्षिका शव नागपुर में लाए जाने की संभावना है। मृतक शिक्षिका सदर निवासी शिरीन रवींद्र फ्रांसिस (28) बताई जा रही है। वर्ष 2016 से वह बतौर शिक्षिका एक स्कूल में कार्यरत थी। शुक्रवार को बंगलुरु से मैसूर जाने के लिए बस में सवार हुई थी। इस दौरान बीच रास्ते में कर्नाटक राज्य के हनुसर में अचानक बस पलट गई। इसमें शिरीन की मौत हो गई। हादसे में और भी लोग हताहत हुए हैं। शिरीन के पिता पूर्व हॉकी प्लेयर एवं अम्पायर रह चुके हैं। वर्तमान में वह एक्साइज डिपार्टमेंट में कार्यरत है। शिरीन की मां भी पेशे से शिक्षिका है।

महिलाओं की मदद से शराब तस्करी

उधर महिलाओं की मदद से प्रतिबंधित चंद्रपुर जिले में शराब तस्करी करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को अपराध शाखा के यूनिट क्रमांक- 4 के दस्ते ने दो महिला समेत आधा दर्जन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से तीन दाेपहिया और विदेशी शराब जब्त की गई। 
आरोपियों में श्याम हरिकिशोर यादव (26) नरसाला, सिद्धार्थ चाोखाजी गेड़ाम (65) पोभुर्णा, जिला चंद्रपुर, मोहम्मद रियाज मोहम्मद नब्बूशहा (54) मोमिनपुरा, दीपमाला रमेश डोंगरे (40) चंद्रपुर, प्रतीक मारोति वाहने (32) बालाभाऊपेठ, नागपुर और छाया भीमराव धाड़से (58) बल्लारशहा, चंद्रपुर जिला निवासी का समावेश है। अपराध शाखा के यूनिट क्र.4 को गुप्त जानकारी िमली थी कि कुछ महिला और पुरुष दोपहिया वाहन से शराब लेकर गार्ड लाइन से जाने वाले है। पुलिस ने जाल बिछाकर संदेह के आधार पर आरोपियों पकड़ा। तलाशी के दौरान उसने विविध कंपनियों की विदेशी शराब मिली है। यह शराब मध्य प्रदेश से लाई गई थी और प्रतिबंधित चंद्रपुर जिले में तस्करी कर ले जाई जा रही है। इसमें विशेष यह है कि पुलिस के डर से महिलाओं की मदद से तस्करी कर शराब ले जाई जा रही थी। आरोपियों का ऐसा सोचना था कि महिलाओं के साथ में रहने से वह पुलिस की नजर से बच निकलने में सफल होंगे। 

जिलाधिकारी ने शराबी कर्मचारी को किया सस्पेंड

जिलाधिकारी रवींद्र ठाकरे ने शराब पीकर काम पर आनेवाले कर्मचारी को निलंबित कर दिया। 26 जनवरी को  शासकीय कार्यक्रम के लिए  निमंत्रण पत्रिका छापी गई थी। जनप्रतिनिधियों को निमंत्रण पत्रिका वितरण करने की जिम्मेदारी इस कर्मचारी को दी गई थी। एक सांसद तक निमंत्रण पत्रिका पहुंची ही नहीं। संबंधित सांसद ने राजशिष्टाचार का पालन नहीं करने की शिकायत जिलाधिकारी कार्यालय से की।  तहसीलदार स्तर के अधिकारी ने मामले की जांच की। संबंधित कर्मचारी शराब पीकर काम पर आता है आैर इस कारण संबंधित सांसद तक निमंत्रण पत्रिका नहीं पहुंचने की बात सामने आई। जांच अधिकारी ने  संबंधित कर्मचारी की वेतनवृध्दि रोकने की सिफारिश की थी। संबंधित कर्मचारी को जब जिलाधीश के सामने पेश किया गया, उस वक्त भी उसने शराब पी रखी थी। जिलाधीश रवींद्र ठाकरे संबंधित कर्मचारी के आचरण से काफी नाराज हुए आैर उसे निलंबित कर दिया। सस्पेंड कर्मचारी तहसील कार्यालय से संबंधित बताया गया। 

लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़े

राहगीरों को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश हो गया। अपराध शाखा के यूनीट क्र. 5 के दस्ते ने नाबालिग समेत दो लुटेरों को शुक्रवार को पकड़ लिया है, जबकि उनका एक साथी फरार है। प्रकरण से कलमना थानांतर्गत हुई लूटपाट की घटना का पर्दाफाश हो गया है। िगरोह के हाथ लगने से अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है। आरोपी अतुल जगदीश तिजारे (25) पारडी निवासी को िगरफ्तार िकया गया है, जबकि उसके नाबालिग साथी को हिरासत में लिया गया है। उनका एक साथी सूरज उर्फ खटया घावट (24) फरार है। उसे सरगर्मी से तलाश िकया जा रहा है। 12 फरवरी 2020 की रात में हिवरी नगर निवासी अभिषेक आदे (24) मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। इस दौरान हैदराबाद-जबलपुर बाय पास रोड पर आरोपियों ने अभिषेक की मोटरसाइकिल को लात मारकर उसे चलते वाहन से िगरा दिया। इसके बाद उसकी पिटाई की। नकदी और मोबाइल छीनकर भाग गया थे। इस घटना के कुछ देर बाद ही अंबे नगर निवासी राहगीर दिनदयाल सनोडिया को भी लूट लिया गया था। प्राप्त सीसीटवी फुटेज और गुप्त जानकारी के आधार पर अतुल और उसके नागालिग साथी को दबोच लिया गया है।
 

Created On :   22 Feb 2020 4:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story