कांग्रेस नेता के परिवार के चार सदस्य भी पॉजिटिव

Four members of Congress leaders family are also positive
कांग्रेस नेता के परिवार के चार सदस्य भी पॉजिटिव
कांग्रेस नेता के परिवार के चार सदस्य भी पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क कटनी। कोरोना संक्रमित कांग्रेस नेता के परिजनों की शनिवार को आई रिपोर्ट में उनकी पत्नी सहित चार लोग पॉजिटिव पाए गए। एक दिन में एक साथ चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने से जिले में संक्रमितों की संख्या दोगुना हो गई। शुक्रवार तक जिले में चार पॉजिटिव केस थे। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को उनके परिजनों के 27 सेम्पल जांच के लिए आईसीएमआर लैब जबलुपर भेजे थे, जिनकी रिपोर्ट शनिवार दोपहर बाद आई। इनसें से 23 की रिपोर्ट निगेटिव है। कोरोना पॉजिटिव कांग्रेस नेता की कांट्रेक्ट हिस्ट्री जुटाने में स्वास्थ्य विभाग को मशक्कत करना पड़ रही है। विभागीय अधिकारी भी इसे चुनौती मानते हैं। अब तक उनके परिजनों सहित 41 लोगों को होम क्वारेंटाइन किया है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता के घर पर झाडू पोंछा करने एवं बर्तन मांजने वाली महिलाओं को टे्रस करके होम क्वारेंटाइन कराया। कांग्रेस नेता को यहां से गुुरुवार को ही जबलपुर रेफर किया जा चुका है,  इसलिए उनकी कांट्रेक्ट हिस्ट्री जुटाना स्वास्थ्य विभाग के लिए मुश्किल हो रहा है। साथ ही संक्रमण का सोर्स भी  स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती है क्योंकि वह चार माह से घर से आफिस तक सीमित रहे,  इसके बाद भी पॉजिटिव हो गए।
 

Created On :   13 Jun 2020 1:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story