- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- बर्थ-डे पार्टी में फायरिंग का चौथा...
बर्थ-डे पार्टी में फायरिंग का चौथा आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,सतना। सिविल लाइन पुलिस ने जन्मदिन की पार्टी में विवाद के बाद 2 लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले सागर सिंह उर्फ भीमू सिंह परिहार पुत्र राकेश सिंह 26 वर्ष, निवासी उत्तरी पतेरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी पुलिस से बचने के लिए चिरहुली गांव में छिपा हुआ था। इस मामले के तीन आरोपी आनंद सिंह परिहार उर्फ सीमू सिंह, घनश्याम चौरसिया और रॉकी कुशवाहा को पहले ही सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है।
गौरतलब है कि 6 अक्टूबर की रात को शेरगंज के रेस्टॉरेंट में बर्थ-डे पार्टी के दौरान हुए झगड़े से भड़के चारों आरोपियों ने अभय सिंह परिहार और सिद्धर्थ सिंह बुंदेला का पीछा कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में अभय को 4 और सिद्धार्थ को 1 गोली लगी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 34 और 25/27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था।
Created On :   7 Dec 2022 1:49 PM IST












