बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का चौथा दिन

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
कर्मचारी मांगों पर डटे बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का चौथा दिन

डिजिटल डेस्क,सिवनी। जिले भर में बिजली सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं। स्थिति यह है कि सुधार कार्य के लिए कर्मचारी नहीं मिल रहे हैं। सुधार में काफी समय लग रहा है। दरअसल, बिजली कंपनी में कार्यरत संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। मंगलवार को हड़ताल के चौथे दिन कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय के पास हनुमान चालीसा पाठ किया गया। वहीं यूनाईटेड फोरम के कर्मचारियों ने भी हड़ताल का समर्थन किया।

भोमा में नहीं हुआ सुधार

भोमा फीडर के अंतर्गत आधा दर्जन से अधिक गांव में बिजली की समस्या बढते जा रही है। कई किसानों को सिंचाई करने लिए बिजली नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में बिजली को लेकर शिकायतें बढ़ते जा रही हैं। बिजली दफ्तरों में फोन घनघना रहे हैं लेकिन उन्हें रिसीव करने वाला कोई नहीं है। यहां तक की लोगों को खुद कार्यालय आना पड़ रहा हैं। कर्मचारी न होने की बात कहकर लोगों को लौटा दिया जाता है। ज्ञात हो कि हड़ताल में मप्र विद्युत अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, मप्र विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ, मप्र्र बिजली आउटसोर्स कर्मचारी संगठन, विद्युत आउटसोर्स परिषद,विंध्य आउटसोर्स कर्मचारी संगठन और मप्र बाह्य विद्युत कर्मचारी संघ के करीब 750 कर्मचारी शामिल हैं।
 

Created On :   25 Jan 2023 12:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story