- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- कोठी थाना क्षेत्र के दुकान में...
Satna News: कोठी थाना क्षेत्र के दुकान में आगजनी का आरोपी गिरफ्तार

By - Bhaskar Hindi |8 Nov 2025 1:25 PM IST
शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ लिया गया।
Satna News: कोठी थाना क्षेत्र के दिदौंध गांव में उधारी पर सामान नहीं देने से नाराज राज उर्फ बच्चा पुत्र मंजू त्रिवेदी 22 वर्ष और कृष्णा पुत्र संतोष त्रिवेदी 20 वर्ष, ने 31 अक्टूबर की शाम को गाली-गलौज कर पत्थर से हमला करते हुए द्रोपदी कुशवाहा 45 वर्ष, को जख्मी कर दिया, तो पेट्रोल छिडक़कर दुकान में आग लगा दी, जिसकी लपटों में घिरने से महिला का पति रामप्रताप कुशवाहा 47 वर्ष, बुरी तरह झुलस गया था।
यह घटना सामने आते ही पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी कृष्णा को चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया, मगर बच्चा उर्फ राज भाग निकला, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। अंतत: शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ लिया गया।
Created On :   8 Nov 2025 1:25 PM IST
Next Story












