मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का झांसा देकर 1 करोड़ 17 लाख की ठगी

Fraud of 1 crore 17 lakh on the pretext of admission in medical college
मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का झांसा देकर 1 करोड़ 17 लाख की ठगी
फ्रॉड मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का झांसा देकर 1 करोड़ 17 लाख की ठगी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मेडिकल कॉलेज में दाखिले का झांसा देकर अभिभावकों से एक करोड़ 17 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी के मामले में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक अभिभावक ने मुंबई के जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। छानबीन में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी अनिमेश त्रिपाठी और उसके साथियों ने कई अभिभावकों को इसी तरह चूना लगाया है और उनके खिलाफ मुंबई के कई पुलिस स्टेशनों में इसी तरह की शिकायत दर्ज है। 

इसके बाद मामले की जांच के लिए अपराध शाखा की विशेष टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर पता लगाया कि मामले से जुड़े कुछ आरोपी पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हैं। इसके बाद पुलिस की टीम कोलकता के लिए रवाना हुई और स्थानीय पुलिस की मदद से आमिर आलम खान, मोहम्मद अली मलिक, आनंदराज उर्फ कुणाल और अभिजीत कुमार झा उर्फ विशाल चौधरी नाम के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

मामले में अरुण विश्वकर्मा नाम के शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें बच्चे को मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराने का झांसा दिया और धीरे-धीरे लाखों रुपए ऐंठ लिए। यही नहीं कुछ और लोग भी आरोपियों के झांसे में आ गए। आरोपियों ने लोगों से कुल 1 करोड़ 17 लाख 18 हजार 330 रुपए ऐंठे हैं। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। कोलकाता से लाने के बाद आरोपियों को मुंबई की कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें  14 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोपियों ने कितने लोगों को इस तरह चूना लगाया है पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। 

 

Created On :   10 March 2023 8:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story