- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर महिला...
कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर महिला ने लगाया अश्लील फिल्म दिखाने का आरोप
By - Bhaskar Hindi |29 Jan 2020 9:21 AM IST
कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर महिला ने लगाया अश्लील फिल्म दिखाने का आरोप
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर एक 33 वर्षीय महिला ने जबरन अश्लील फिल्म दिखाने का आरोप लगाया है। असिस्टेंट कोरियोग्राफर के तौर पर काम करने वाली महिला ने राज्य महिला आयोग से मामले की शिकायत की है। इसके अलावा महिला का दावा है कि गणेश आचार्य उसे बॉलीवुड में काम नहीं करने दे रहे हैं और काम के बदले कमीशन मांग रहे हैं। महिला ने आचार्य और दो महिलाओं के खिलाफ मारपीट के आरोप में पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है।
Created On :   28 Jan 2020 9:09 PM IST
Next Story