स्वास्थ्य मंत्री टोपे के लिए घोषित किया घोटाला रत्न पुरस्कार 

Ghotala Ratna award announced for Health Minister Tope
स्वास्थ्य मंत्री टोपे के लिए घोषित किया घोटाला रत्न पुरस्कार 
बीजेपी का निशाना स्वास्थ्य मंत्री टोपे के लिए घोषित किया घोटाला रत्न पुरस्कार 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा प्रदेश की महाविकास आघाड़ी सरकार के मंत्रियों पर लगे कथित घोटाले और भ्रष्टाचार को लेकर अनोखे तरीके से विरोध करेगी। जिन मंत्रियों के विभागों में गड़बड़ी के मामले सामने आए हैं भाजपा ऐसे मंत्रियों को नए साल में घोटालारत्न, घोटाला भूषण, घोटाला वैभव व घोटाला सम्राट पुरस्कार प्रदान करेगी। भाजपा की ओर से घोटालारत्न का पहला पुरस्कार प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे को दिया जाएगा।

बुधवार को प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने कहा कि देश की राजनीतिक में इस तरह से पुरस्कार देने का यह पहला प्रयोग है। उपाध्ये ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की सी और डी समूह की भर्ती परीक्षा में हुई अनियमितता से अभ्यर्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। टोपे ने घोटाले के लिए बडप्पन दिखाते हुए अभ्यर्थियों से माफी मांगी थी। इसलिए पार्टी ने ‘घोटालारत्न’ पुरस्कार के लिए टोपे का चयन किया है। उपाध्ये ने कहा कि भाजपा की ओर से जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में टोपे की प्रतिमा को घोटालारत्न पुरस्कार दिए जाएंगे। उपाध्ये ने कहा कि घोटाला के पुरस्कार के लिए सबसे आदर्श नाम तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख थे। लेकिन उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा है। इसलिए वह इस पुरस्कार से चुक गए हैं।

‘जीवन गौरव’ पुरस्कार के लिए जनता की राय

उपाध्ये ने कहा कि भ्रष्टाचार के लिए जीवन गौरव पुरस्कार किस मंत्री को देना है इसके चयन के लिए पार्टी की ओर से राज्य व्यापी अभियान चलाकर जनता की राय ली जाएगी। उपाध्ये ने कहा कि हमारी अपेक्षा है कि घोटाले के पुरस्कार स्वीकार करने के लिए मंत्री प्रत्यक्ष तौर पर कार्यक्रम में आएं। लेकिन उन पर घोटाला कार्यों का काफी दबाव है। इसलिए उन्हें प्रतीकात्मक रूप से पुरस्कार दिए जाएंगे। 

 

Created On :   29 Dec 2021 3:25 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story