- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- पति-पत्नी बनकर होटल में ठहरे, विवाद...
पति-पत्नी बनकर होटल में ठहरे, विवाद के बाद महिला ने लगाई फांसी

डिजिटल डेस्क जबलपुर। मदन महल थाना क्षेत्र के संस्कार होटल में प्रेमी के साथ पत्नी बनकर होटल में ठहरी एक बच्ची की मां की लाश कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद प्रेमी होटल से भाग निकला। पुलिस को होटल के कमरे से सल्फास की गोली के पाउच मिले हैं। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुनील नेमा ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि संस्कार होटल के कमरा नंबर 103 में एक महिला की लाश पड़ी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि बिस्तर पर एक 28 वर्षीय महिला का शव पड़ा हुआ है, पास ही एक चार वर्षीय बच्ची रो रही थी। बच्ची ने अपना नाम चाहत कोरी और मां का नाम पिंकी बताया। पुलिस को मौके से सल्फास की गोली के पाउच मिले हैं।
मनीष खरे के साथ आई थी महिला -प्रांरभिक पूछताछ में पता चला है कि सोमवार रात 10 बजे मनीष खरे नामक व्यक्ति महिला और बच्ची के साथ आया था। उसने महिला को अपनी पत्नी बताते हुए कहा कि उसे सुबह भोपाल जाना है। होटल वाले ने आधार कार्ड की फोटो कॉपी जमा कर कमरा दे दिया।
करियापाथर में रहती है महिला- पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि महिला का नाम पिंकी कोरी पति मोनू कोरी है। वह करियापाथर क्षेत्र की रहने वाली है। महिला का पति मोनू रेलवे स्टेशन के साईकिल स्टैंड में काम करता है। महिला कुछ दिनों से पति से अलग रह रही थी। उसका क्षेत्र में ही रहने वाले मनीष खरे के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विवाद के बाद खाया सल्फास - मनीष खरे ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका पिंकी कोरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह रात में पिंकी को लेकर होटल में रुका था। रात में उसका पिंकी से विवाद हो गया। पिंकी ने सल्फास की गोली खा ली। इसके बाद वह होटल के कमरे से भाग गया।
.jpeg)
.jpeg)
Created On :   21 Feb 2018 1:30 PM IST