- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- राज्यपाल ने पन्ना के पर्यटन कैलेंडर...
राज्यपाल ने पन्ना के पर्यटन कैलेंडर का किया विमोचन

डिजिटल डेस्क,पन्ना। मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने पन्ना टाइगर रिजर्व के कर्णावती गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद पन्ना द्वारा प्रकाशित वर्ष 2022 के कैलेंडर का विमोचन किया। विमोचन में स्थानीय सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर, स्थानीय विधायक एवं खनिज एवं श्रम मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रमुख सचिव पर्यटन शिवशेखर शुक्ला भी उपस्थित रहे। इस कैलेंडर में प्रत्येक माह से जुडे पन्ना जिले के आयोजन और स्थल के खूबसूरत फोटोग्राफ प्रयोग किये गए हैं। कैलेंडर के सभी फोटोग्राफ आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय जो जिला पुरातत्व, पर्यटन और संस्कृति परिषद के सदस्य है ने खींची है। कैलेंडर में सारंग मन्दिर, बृहस्पति कुण्ड, अग्निजिव्हा आश्रम, सिद्धनाथ मन्दिर, चौमुखनाथ मन्दिर, श्रेयांशगिरी, पंडवन, अजयगढ किला, सरस्वती मन्दिर अजयगढ श्री जुगल किशोर मन्दिर, श्री प्राणनाथ मन्दिर, श्री बल्देव जी मन्दिर, श्री रामजानकी मन्दिर, श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर, बेनीसागर और धर्मसागर तालाब, हीरा और आंवला आदि को शामिल किया गया है। कार्यक्र में पन्ना प्रशासन की तरफ से कलेक्टर संजय कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा, जिला पंचायत सीइओ बालगुरु के., अतिरिक्त सीईओ अशोक चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी संजय सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
Created On :   21 Feb 2022 11:18 AM IST