यमुना एक्सप्रेसवे में भीषण सड़क दुर्घटना, 8 लोगों की मौत, 30 घायल

Greater noida road accident on yamuna expressway 8 dead and 30 injured
यमुना एक्सप्रेसवे में भीषण सड़क दुर्घटना, 8 लोगों की मौत, 30 घायल
यमुना एक्सप्रेसवे में भीषण सड़क दुर्घटना, 8 लोगों की मौत, 30 घायल

डिजिटल डेस्क, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए है। ग्रेटर नोएडा के करीब रबुपुरा के पास शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस ट्रक में जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। घायलों को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस आगरा से नोएडा आ रही थी। रबुपुरा के पास बस चालक अंधेरा होने के चलते ट्रक को देख नहीं पाया और बस ट्रक में जा घुसी। स्थानीय लोग वहां पहुंचे और पुलिस को हादसे की जानकारी दी। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Created On :   29 March 2019 3:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story